वाह रे ऊपरवाले! अभी तो तेरहवीं भी नहीं हुई थी, बड़े भाई की मौत के बाद छोटे ने भी कहा अलविदा

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनिया में NH-19 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. अगले दिन मृतक के बड़े भाई की तेरहवीं थी, इससे पहले ही उसकी भी मौत हो गयी. हादसे से जुड़ी सभी जानकारी पढ़ें इस खबर में…

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां बड़े भाई की तेरहवीं से पहले छोटे की मौत हो गयी. जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात NH-19 पर देवकली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. 

तेरहवीं का सामान खरीदकर लौट रहे थे घर

हादसे में दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवरिया गांव के रहने वाले अभिजीत पांडे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके साथी ओमप्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के समय दोनों मोहनिया से तेरहवीं का सामान खरीदकर गांव लौट रहे थे. अगले ही दिन अभिजीत के बड़े भाई की तेरहवीं थी, लेकिन उससे पहले ही परिवार में एक और दुखद खबर ने सबको झकझोर दिया.

घायल को बनारस किया गया रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीतू कुमारी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने घायल को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया. दोनों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया. जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ भेज दिया है. वहीं गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश गुप्ता को बनारस के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है. इस हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गयी है. पीड़ित परिवार को दोहरी चोट का सामना करना पड़ रहा है.

ALSO READ: Bihar News: मिड-डे-मील खाने से एकसाथ 23 मासूमों ने तड़पकर तोड़ा था दम, गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >