Bihar News: बिहार में यहां वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनकर हो रहा तैयार, स्काइवॉक के साथ मिलेंगी ये मॉडर्न सुविधाएं

Bihar News: बिहार में एक और मॉडर्न रेलवे स्टेशन बनकर तैयार होने वाला है. दरअसल, मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है. यहां लोगों को मॉडर्न टिकट काउंटर, स्काइवॉक के साथ पार्किंग की भी सुविधा मिल सकेगी.

Bihar News: बिहार में एक और मॉडर्न रेलवे स्टेशन बनकर लगभग तैयार हो गया है. या फिर यूं कहा जा सकता है कि औपचारिक तौर पर उद्घाटन होना बाकी रह गया है. दरअसल, मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास जंक्शन के जैसा तैयार किया जा रहा है. यहां पैसेंजर्स को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेगी. दरअसल, स्टेशन के पास तीन फ्लोर वाला कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग भी बनाया गया है.

नया बिल्डिंग को किया गया तैयार

जानकारी के मुताबिक, कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग को पूरी तरह से आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है और इसे पैसेंजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया गया है. इसके ग्राउंड फ्लोर की बात करें तो, रिजर्वेशन और अनरिजर्व्ड टिकट काउंटर को तैयार कर लिया गया है. पैसेंजर्स की सुविधा के लिये उसमें फर्नीचर लगाए गए हैं. स्टैटिक टीटीई ऑफिस के साथ-साथ बाकी के दूसरे प्रशासनिक ऑफिस भी बनाये गए हैं.

स्काइवॉक ब्रिज 8 प्लेटफॉर्म को जोड़ेगा

इस बिल्डिंग में पहले फ्लोर की बात करें तो, आरपीएफ का ऑफिस बनाया गया है. इसके अलावा स्काइवॉक ब्रिज का भी निर्माण होने वाला है, जो कि 8 प्लेटफॉर्म को जोड़ेगा. फिलहाल इसमें तीन पिलर खड़े किये गए हैं. एलिवेटेड रोड का दूसरा कॉलम भी ढल गया है. संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने तक इससे जुड़ा काम खत्म हो जायेगा.

पार्किंग की भी होगी सुविधा

इस रेलवे स्टेशन पर लोगों के लिये पार्किंग की भी अच्छी व्यवस्था होगी. दरअसल, पुराने पार्किंग एरिया को कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग के आगे शिफ्ट किया जायेगा. इस पार्किंग एरिया को फिलहाल तैयार किया जा रहा है. हालांकि, ऑफिस को लेकर कहा जा रहा है कि नये बिल्डिंग में छठ के बाद ही शिफ्ट किया जायेगा.

लोगों को मिलेगी मॉडर्न सुविधाएं

नया बिल्डिंग और वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने से पैसेंजर्स को बड़ी और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेगी. मॉडर्न व्यवस्थाएं लोगों के सफर को आसान बनायेगी. दरअसल, व्यवस्थाओं के अलावा टिकट काउंटर की भी उचित सुविधा रहेगी.

Also Read: IRCTC Scam: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय होते ही BJP-JDU का बड़ा रिएक्शन, जानिये क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >