Bihar News: बिहार में दुल्हन को लेकर लौट रहे थे बाराती, अचानक सड़क से 30 फीट नीचे गिरी फूलों से सजी कार, 2 की मौत

Bihar News: मधेपुरा जिले में सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बारात से लौट रही एक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से 30 फीट नीचे गिर गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई.

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले में आज सोमवार की सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. बारात से लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रोड से करीब 30 फीट नीचे गिर गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि कार पर सवार अन्य लोगों ने अपनी जान किसी तरह बचा ली. यह घटना मुरलीगंज थाना इलाके के बलुवाहा पुल के पास की है. घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

कब हुई पूरी घटना?

बताया जा रहा है कि बारात मुरलीगंज प्रखंड के तिनकोनवा गांव से सिंहेश्वर गई थी. 23 नवंबर यानी रविवार की रात को शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसके बाद दुल्हन को लेकर बाराती लौट रहे थे. लेकिन, अचानक मुरलीगंज मधेपुरा मुख्य मार्ग पर बलुवाहा पुल के पास एक कार अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद वह सड़क से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

दोनों मृतकों की हुई पहचान

दोनों मृतकों की पहचान सिंगियान पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी चंद्रकिशोर यादव (55 वर्ष) और पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी चिंटू अग्रवाल (31 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दूल्हे के साथी हैं. इस घटना में कार में सवार अन्य लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली. जानकारी के मुताबिक, कार में लगभग 6 लोग सवार थे.

घटना की वजह कम विजिबिलिटी बताया गया

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया. इसके साथ ही फूलों से सजी कार को क्रेन की मदद ने निकाला गया. इस घटना की वजह सुबह-सुबह धुंध होना बताया जा रहा है. यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई. इस दौरान कम विजिबिलिटी रहने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और बड़ी घटना हो गई.

Also Read: Bihar News: ‘बस, अब मैं बर्बाद हो चुकी हूं’, तेजस्वी की इस धाकड़ महिला नेता ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >