पटना के वीवीआईपी इलाके में ओवरस्पीड थार ने पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Bihar News: पटना के वीवीआईपी इलाके में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को एक ओवरस्पीड थार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे. मामले में 4 लोगों को थाने भेजा गया है.

Bihar News: पटना के वीवीआईपी इलाके में बड़ी अनहोनी होते-होते रह गई. बीपी मंडल गोलंबर के पास एक्सीडेंट हुआ. यहां एक ओवरस्पीड थार ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग को तोड़ते हुए थार आगे निकल गई. लेकिन हादसे में पुलिसकर्मी किसी तरह बाल-बाल बच गए. मामले में 4 लोगों को पुलिस थाना ले गई है. कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना को लेकर DSP ट्रैफिक-3 ने क्या बताया?

घटना के बारे में DSP ट्रैफिक-3 अजीत कुमार ने बताया, एक पेट्रोलिंग गाड़ी है (शक्ति सुरक्षा दल), उसे एक थार वाले ने टक्कर मारी. इस घटना में दोनों गाड़ियां डैमेज हो गई हैं. एक पुलिसकर्मी इंजर्ड है. बाकी कर्मी सुरक्षित हैं. थार के चालक और इसमें मौजूद बाकी के लोगों को थाना ले जाया गया है. थार काफी स्पीड में थी और रेलिंग तोड़कर अंदर चली गई थी.

उन्होंने यह भी बताया कि चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गांधी मैदान ट्रैफिक थाना में आगे की कार्रवाई की जाएगी. वीवीआईपी इलाके में इस तरह की घटना होने के सवाल पर पुलिस ने बताया, हमलोग लगातार ओवरस्पीडिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. जो भी लापरवाही करते हैं, वैसे लोगों पर हम कार्रवाई करते हैं. इस केस में 4 व्यक्ति को थाने भेजा गया है. सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. एक महिला पुलिसकर्मी को हल्की चोट लगी है.

Also Read: बिहार की इन 5 नदियों पर बनाए जायेंगे बांध, 2148 करोड़ रुपए का मास्टरप्लान तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >