मानसून में खूबसूरती के साथ खतरा भी! बिहार की इन 5 जगहों पर जाने से पहले सोचें दस बार, वरना...

Tourist Places Of Bihar: बिहार में मानसून की रफ्तार के साथ कई पर्यटन स्थल भले ही लुभावने लगते हों, लेकिन इस मौसम में खतरे भी बढ़ जाते हैं. बारिश, फिसलन और जलस्तर बढ़ने से कई लोकप्रिय जगहें जानलेवा साबित हो सकती हैं. ऐसे में पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

Tourist Places Of Bihar: मानसून में बिहार की खूबसूरती अपने चरम पर होती है. हरियाली, बारिश की बूंदें और पहाड़ी झरनों का नजारा किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं लगता. मगर इसी मौसम में कई पर्यटन स्थल खूबसूरत होने के साथ-साथ जानलेवा भी साबित हो सकते हैं. मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने ऐसे कई जगहों को लेकर अलर्ट जारी किया है, जहां जाने से पहले पर्यटकों को सावधानी बरतनी चाहिए.

मां तुतला भवानी मंदिर, रोहतास

रोहतास जिले का प्रसिद्ध मां तुतला भवानी मंदिर मानसून में खतरनाक साबित हो रहा है. मंदिर के पास बहने वाला झरना लगातार बारिश से उफान पर है. प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए पर्यटकों से अपील की है कि वे सावधानी से यात्रा करें. साथ ही रोहतासगढ़ किला और गुप्ताधाम जलप्रपात जैसे अन्य पर्यटन स्थलों पर भी विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

ककोलत जलप्रपात, नवादा

नवादा का ककोलत जलप्रपात हर साल सैलानियों का आकर्षण केंद्र रहता है, लेकिन मानसून में यह मौत का फंदा बन सकता है. बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर 10 फीट तक बढ़ जाता है और पानी का बहाव बेहद तेज हो जाता है. फिसलन भरी चट्टानें और भूस्खलन की आशंका यहां हर पल बनी रहती है.

राजगीर, नालंदा

राजगीर के विश्व शांति स्तूप और गर्म जलकुंड क्षेत्र भी बारिश में खतरनाक हो जाते हैं. तेज बारिश से पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है. रोपवे ट्रैक पर भी कीचड़ और ढीली मिट्टी से हादसों का खतरा बना रहता है. प्रशासन ने पर्यटकों को ट्रेकिंग और चढ़ाई के दौरान बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है.

कांवड़ झील, बेगूसराय

बेगूसराय की कांवड़ झील पूर्वी भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है. मानसून में इसका जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जिससे आसपास के गांवों और पर्यटक पथों पर जलभराव हो जाता है. दलदली जमीन और कीचड़ से फिसलने और पानी में गिरने का खतरा बना रहता है.

सावधानी ही बचाव है

प्रशासन और मौसम विभाग ने साफ किया है कि बारिश के मौसम में इन स्थानों पर जाने से पहले मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की सलाह जरूर लें. थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: पटना में चंदन मिश्रा के मर्डर का लाइव वीडियो आया सामने, अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >