बिहार में 542 करोड़ की लागत से बनेगा इन दो म्यूजियम को जोड़ने वाला टनल, मिलेंगी नई-नई सुविधाएं भी

Bihar News: बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने के लिए टनल का निर्माण किया जाएगा. इसकी लागत 542 करोड़ रुपए है. सीएम नीतीश कुमार ने जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लेने का आदेश दिया. ताकि यहां घूमने आने वाले लोगों को और ज्यादा सुविधा मिल सके.

Bihar News: बिहार म्यूजियम घूमने आने वाले लोगों को कुछ दिनों में नई सुविधाएं मिलने वाली हैं. बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच टनल का निर्माण शुरू कर दिया गया है. नेहरू पथ के पास हड़ताली मोड़ स्थित म्यूजियम सब-वे टनल के निर्माण को जल्द और बेहतर तरीके से पूरा करने का आदेश सीएम नीतीश कुमार ने दिया. इसके निर्माण में लगभग 542 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे.

टनल बनने से होगी यह सुविधा

टनल के बन जाने से बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन (Observation) कर सकेंगे. पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होगी, इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी. सीएम नीतीश ने आदेश दिया है कि टनल का निर्माण इस प्रकार कराया जाए, जिससे नेहरू पथ पर आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस और पार्क का निर्माण भी

जानकारी के मुताबिक, बिहार म्यूजियम के सामने 60 आवास, ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस और पार्क का फिर से निर्माण किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि यहां बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जाना है. यहां निर्माण होने वाले भवन के नए परिसर में सोलर पार्किंग शेड, ओपेन पार्किंग, क्लब हाउस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही पर्याप्त पार्किंग का प्रबंध भी रहेगा.

सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा?

सीएम नीतीश कुमार ने निर्माण कार्य को लेकर कहा, हमारे मन में पहले से ही यह इच्छा थी कि पुराने स्ट्रक्चर को तोड़कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बने जो हर प्रकार की आवश्यक सुविधाओं से लैस हो. नेहरू पथ के किनारे इस बहुमंजिला इमारत के बन जाने से रहने के लिए की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी. इसके बगल में बेहतर ढंग से पार्क का निर्माण कराएं ताकि म्यूजियम आने वाले लोग इसका भी आनंद उठा सकें.

Also Read: मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन के लिए मिल गई NOC, 910 दिनों में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >