Bihar News: बिहार के इस जिले में ट्रांसपोर्ट और जमीन रजिस्ट्री ऑफिस में पसरा सन्नाटा, 25 दिनों से चक्कर काट रहे लोग

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले में ट्रांसपोर्ट ऑफिस पिछले 25 दिनों से ठप पड़ा हुआ है. दूसरी तरफ रजिस्ट्री ऑफिस में भी सन्नाटा पसर गया है. ऐसे में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोग बार-बार ऑफिस के चक्कर काट रहे, लेकिन काम नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है.

Bihar News: किशनगंज जिला परिवहन विभाग पिछले 25 दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है, जिससे हालात विस्फोटक होने की संभावना जताई जा रही है. ना लर्निंग लाइसेंस बने, ना परमानेंट लाइसेंस और ना ही एक भी नयी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ. दरअसल, लर्निंग लाइसेंस के लिए पहले से आवेदन करने वालों की डेट अब खत्म होने वाली है और काम शुरू होने पर उन्हें फिर से आवेदन करना पड़ेगा

नयी गाड़ी खरीदने वालों को परेशानी

इसके अलावा नयी गाड़ी खरीदने वालों की मुसीबत और भी बड़ी है. बिना रजिस्ट्रेशन के अगर गाड़ी चोरी हो जाए या क्षतिग्रस्त हो, तो इंश्योरेंस क्लेम का एक पैसा नहीं मिलेगा. बीमा कंपनी का नियम साफ है, रजिस्ट्रेशन के बिना इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलेगा.

जमीन रजिस्ट्री ऑफिस में भी पसरा सन्नाटा

साथ ही जमीन रजिस्ट्री ऑफिस में सन्नाटा पसरा हुआ है. वहां भी सारा कामकाज ठप है. दरअसल, एक दो कट्ठा जमीन बेचकर अपनी बेटी की शादी का प्लान करने वाले भी पिछले पच्चीस दिनों से रोज चक्कर लगा रहे हैं कि आज काम हो जाएगा. जबकि बड़े जमीन के सौदागर भी परेशान हैं. यह कोई हड़ताल नहीं, बल्कि ‘ओग्रास’ नामक ऑनलाइन सरकारी सिस्टम के खराब होने की वजह से है, जो टैक्स और शुल्कों के भुगतान के लिए है. 25 दिन से यह सिस्टम डाउन पड़ा है.

दोनों के लिए सिरदर्द बना सिस्टम

दरअसल, यह व्यवस्था अब जनता के लिए सिरदर्द बन चुकी है. कई अनुमानित तारीखें गुजर चुकी हैं, लेकिन ‘ओग्रास’ ठीक होने का नाम नहीं ले रहा. फेस्टिव सीजन नजदीक है, जब गाड़ियों की बिक्री कई गुना बढ़ती है. ऐसे में यह लापरवाही और अक्षमता बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है. साथ ही बेटियों की शादी के लिए जमीन बेचकर प्लान करने वालों की प्लानिंग भी फेल होती दिख रही है और मुहूर्त आगे बढ़ते जा रहे हैं.

जिलाधिकारी क्या बोले?

इस मामले में किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि स्थिति का अध्ययन हो रहा है और मैनुअल प्रक्रिया शुरू करने की संभावना तलाशी जा रही है. लेकिन, सवाल यह है कि 25 दिन तक आखिर इंतजार क्यों? जनता की इस परेशानी का जिम्मेदार कौन?

Also Read: Bihar News: RJD नेता प्रहलाद यादव के बेटे का निधन, खबर सुनते ही बिगड़ी विधायक की तबीयत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >