आय से अधिक संपत्ति मामले में DSP संजीव पर बड़ी कार्रवाई, तीन जिलों में एक साथ SVU की छापेमारी

Bihar News: जहानाबाद के डीएसपी संजीव कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप में निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना, जहानाबाद और खगड़िया में एक साथ छापेमारी चल रही है.

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी इकाई (SVU) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. जहानाबाद में तैनात डीएसपी संजीव कुमार पर आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में शिकंजा कस दिया गया है. आरोप है कि उन्होंने अपनी वैध आय से लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपये अधिक की संपत्ति बनाई है. इसी मामले में शुक्रवार सुबह पटना, जहानाबाद और खगड़िया में एक साथ छापेमारी की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

पुख्ता सबूतों के आधार पर हुई है यह कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, डीएसपी संजीव कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की. निगरानी इकाई ने पहले से जुटाए पुख्ता सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की है. छापेमारी टीम के अनुसार, फिलहाल यह ऑपरेशन शुरुआती चरण में है और बरामद संपत्तियों व दस्तावेजों का आकलन जारी है.

खुद एसवीयू ने दर्ज किया है केस

इस मामले में निगरानी थाना (Patna Vigilance) में खुद एसवीयू ने केस दर्ज किया है. कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है. हालांकि जांच एजेंसी का दावा है कि छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद संपत्ति और कागजात की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

डीएसपी रैंक के अफसर पर की गई सबसे बड़ी छापेमारी

बिहार पुलिस महकमे में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि यह बीते कुछ महीनों में किसी डीएसपी रैंक के अफसर पर की गई सबसे बड़ी छापेमारी मानी जा रही है. फिलहाल निगरानी इकाई डीएसपी की बैंक डिटेल्स, जमीन-जायदाद और निवेश से जुड़ी जानकारी खंगालने में जुटी है.

Also Read: चंदा बाबू की कहानी: तीन बेटों की हत्या के बाद भी हार नहीं मानी, शहाबुद्दीन को जेल तक पहुंचाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >