Bihar: सरकारी स्कूलों में अब भोजपुरी में होगी पढ़ाई! ACS सिद्धार्थ ने किया बड़ा बदलाव

Bihar News: बिहार में अब सरकारी स्कूल के छात्रों को भोजपुरी में पढ़ाया जाएगा. इसको लेकर खुद ACS सिद्धार्थ ने जानकारी दी है. इसके अलावा शिक्षा प्रणाली में कई बदलाव किए गए हैं. सभी सरकारी स्कूलों में लाउडस्पीकर की भी व्यवस्था होगी. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को भोजपुरी में पढ़ाया जाएगा. इसके अलावा बच्चों को कई तरह के स्किल्स सिखाए जाएंगे. बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने शिक्षा की बात, हर शनिवार में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन तक के छात्रों को भोजपुरी में पढ़ाया जायेगा. साथ ही स्कूलों में टाइम मैनेजमेंट भी सिखाया जायेगा, ताकि शिक्षक के साथ छात्र अपने सभी काम समय से पूरा कर लें. स्कूलों में प्रार्थना, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम तेज आवाज में होगा. इसके लिए लाउडस्पीकर लगाया जायेगा. 

स्कूलों में लगेंगे लाउडस्पीकर

स्कूलों में लाउडस्पीकर की व्यवस्था इसलिए होगी ताकि स्कूल में होने वाले कार्यक्रम की आवाज ग्रामीणों तक पहुंचे. डॉ सिद्धार्थ ने कहा कि इससे स्कूलों में होने वाली गतिविधियों के बारे में सभी लोगों को जानकारी मिलेगी. साथ ही जो छात्र एबसेंट होते हैं, उनके अभिभावकों को भी पता चलेगा कि स्कूल में पढ़ाई हो रही है और उनका बच्चा घर पर है. इससे अभिभावक खुद अपने बच्चों को स्कूल तक पहुंचा देंगे. 

स्कूलों में एडमिशन बढ़ाने पर जोर

ACS डॉ सिद्धार्थ ने आगे कहा कि स्कूलों में छात्रों के एडमिशन को बढ़ाने के लिए मुखिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जीविका दीदी लोगों के साथ बैठक करेंगी. इस दौरान लोगों को समझाया जाएगा कि वे अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में कराएं. उन्होंने कहा कि चेतना सत्र में गैर शिक्षक कार्य होगा. छात्रों को राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, प्रार्थना, योग व राष्ट्रभावना को जागृत करने वाले एक्टिविटी सिखायी जायेगी. इसके अलावा बच्चों को किससे किस तरीके से बात करना चाहिए इसकी भी शिक्षा दी जाएगी. साफ-सफाई के बारे में भी बताया जाएगा. वहीं, बिहार के छह जिलों में स्थित 30 स्कूलों में एक मई से ऑनलाइन अटेंडेंस बनाने की भी योजना है.

ALSO READ: Free Health CheckUp: बिहार के इस जिले में फ्री में कराएं इलाज! आज लगने जा रहा हेल्द कैंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >