Bihar: सावधान! लोन लेकर पैसा नहीं चुकाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने तैयार की लिस्ट, लगेगा ये कानून

Bihar News: बिहार सरकार ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है, जिन्होंने लोन लेकर राशि का भुगतान नहीं किया है. विभाग ने उन लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की है. विभाग सभी को नोटिस जारी कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार सरकार लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यम योजना के तहत लोन देती है. लेकिन, कई लोग ऐसे हैं जो लोन तो लेते हैं मगर समय पर उसका भुगतान नहीं करते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ अब सरकार एक्शन लेने वाली है. गोपालगंज जिले में भी कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने लोन लिया है और उसका भुगतान नहीं किया है. सरकार अब उनलोगों से लोन राशि की वसूली करने वाली है. इसके लिए विभाग की तरफ से 342 लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है. इसके अलावा जांच में 80 ऐसे लाभार्थी भी मिले हैं, जिन्होंने लोन लेने के बाद अब तक अपनी यूनिट नहीं लगायी है. ऐसे लाभुकों के खिलाफ उद्योग विभाग सख्त कार्रवाई करेगा.

पीडीआर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

मामले की जानकारी जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी महाप्रबंधक ने दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम योजना के तहत पहले सैकड़ों लोगों को रोजगार व उद्योग यूनिट स्थापना के लिए लोन उपलब्ध कराया गया है. इन लाभुकों में कुल 352 ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्होंने अब तक लोन राशि का भुगतान शुरू नहीं किया है. ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर ऋण राशि जमा करने का निर्देश जारी किया गया है. अगर इसके बावजूद वे बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो पीडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी.

यूनिट नहीं लगाने वाले लाभुकों के खिलाफ भी कार्रवाई

जिन लाभार्थियों ने लोन लेने के बाद अब तक औद्योगिक यूनिट नहीं लगायी है, उन्हें जल्द यूनिट लगा कर इसकी जानकारी उद्योग विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इन लोगों की भी लिस्ट तैयार की जा चुकी है.

ALSO READ: Bihar Chunav: चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने इन पार्टियों को जारी किया ‘नोटिस’, चेतावनी के साथ मांगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >