Bihar News: अवैध हथियार लेकर घूमने वालों की अब खैर नहीं! हर जिले में खुलेगा स्पेशल कोर्ट

Bihar News: बिहार में अवैध हथियारों पर शिकंजा कसने के लिए सभी जिलों में स्पेशल कोर्ट बनाने की सिफारिश की गई है. इससे आर्म्स एक्ट मामलों में फास्ट ट्रैक सुनवाई होगी और अपराधियों को जल्द सजा दिलाना संभव होगा. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार में अवैध हथियार लेकर घूमने और उनका खुलेआम प्रदर्शन करने वालों की अब खैर नहीं. राज्य पुलिस मुख्यालय ने ऐसे मामलों में जल्द सुनवाई और त्वरित सजा दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने राज्य सरकार को विशेष अदालतों (स्पेशल कोर्ट्स) के गठन का प्रस्ताव भेजा है, जिससे राज्य के हर जिले में आर्म्स एक्ट के मामलों की फास्ट ट्रैक सुनवाई सुनिश्चित की जा सके.

5000 से ज्यादा गिरफ्तारियां

डीजीपी ने बताया कि पिछले एक साल में बिहार में अवैध हथियार रखने के आरोप में 5000 से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. हालांकि फास्ट ट्रैक अदालतों के अभाव में इन मामलों की सुनवाई में काफी देरी हो रही है. इससे अपराधियों को समय पर सजा नहीं मिल पा रही, जिससे कानून का डर कम हो गया है.

2005 से 2011 तक ‘स्पीडी ट्रायल’ ने किया था असर

डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि 2005 से 2011 के बीच राज्य में स्पीडी ट्रायल प्रणाली लागू थी, जिससे आर्म्स एक्ट के तहत मामलों में दोषियों को एक सप्ताह के भीतर सजा मिल जाती थी. इसका सीधा असर अपराध पर दिखा था. लेकिन 2011 के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट्स की समाप्ति से मामलों की सुनवाई लंबित रहने लगी है.

गवाहियों के बावजूद सजा में देरी क्यों?

अधिकांश आर्म्स एक्ट मामलों में पुलिस कर्मियों की गवाही ही पर्याप्त होती है, जिससे सजा दिलाना आसान होता है. इसके बावजूद, अदालती विलंब के कारण अपराधियों को सजा मिलने में बाधा आती है.

कड़ी सजा का प्रावधान

भारत का आर्म्स एक्ट, 1959 अवैध हथियारों के निर्माण, बिक्री, कब्जा और उपयोग पर सख्त नियंत्रण रखता है. बिना लाइसेंस हथियार रखने पर तीन से सात साल की जेल और जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं प्रतिबंधित हथियारों के उपयोग पर उम्रकैद तक की सजा और भारी जुर्माना तय है.

ALSO READ: Teacher Vacancy: बिहार में निकली शिक्षकों की भर्ती, 7279 पदों पर मांगे गए आवेदन, ये है लास्ट डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >