Bihar News: बिहार में सड़क पर बही दूध की नदी! हाई स्पीड में आ रहा टैंकर पलटा, 5 लोग घायल

Bihar News: पटना में हाई स्पीड टैंकर के पलटने से अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान दूध लूटने वालों की भारी भीड़ जुट गई. साथ ही कई लीटर दूध सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया. दूसरी तरफ इस घटना में 5 लोग घायल भी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया.

Bihar News: पटना के फुलवारी शरीफ में बाइपास पर सिपारा पुल के पास बड़ा हादसा हो गया. दूध से भरा एक बड़ा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा इसकी चपेट में आ गए. ऑटो पर सवार पांच यात्री और मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. दूसरी तरफ टैंकर से गिर रहे दूध को लूटने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.

अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर

मामला शनिवार की दोपहर का है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीडीपी फुलवारी शरीफ के लिए दूध लेकर आ रही टैंकर तेज गति में थी. सिपारा पुल के पास मोड़ पर ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और टैंकर अचानक पलट गया. हादसा इतना जोरदार था कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. टैंकर पलटते ही दूध सड़क पर बहने लगा और चारों ओर दूध की सफेद धार दिखाई देने लगी.

हादसे में 5 लोग जख्मी

टैंकर पलटने के दौरान पास से गुजर रही एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा सीधे इसके चपेट में आ गए. मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक और ऑटो पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और घायलों को तुरंत सड़क से हटाकर अस्पताल भेजा. ऑटो और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

दूध लूटने की मची होड़

हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए. टैंकर से सड़क पर लगातार दूध बहता देख लोग ड्राइवर और पीडीपी के कर्मचारियों के साथ मिलकर दूध को बचाने का प्रयास करते रहे. कुछ लोग डिब्बों और बाल्टियों में दूध भरने की कोशिश भी करने लगे.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बेउर थाना पुलिस और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने और जाम हटाने का प्रयास किया. इस दौरान पीडीपी फुलवारी शरीफ के तकनीकी कर्मचारी और अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा. इस दुर्घटना के कारण बाइपास पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही. बाद में पुलिस की मदद से यातायात को सामान्य किया गया. अचानक हुए इस हादसे ने लोगों को दहशत में डाल दिया.

Also Read: Bihar Train: पुनपुन घाट हॉल्ट पर होगा इन 10 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >