Video: रिटायर्ड IAS डॉ. एस. सिद्धार्थ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अपने गार्डन में चला रहे हैं कुदाल

Bihar News: रिटायर्ड IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ का गार्डनिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नए साल पर उनका यह सादा और प्रेरणादायी अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Bihar News: रिटायर्ड IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे अपने आवास पर गार्डनिंग करते नजर आ रहे हैं. हाथ में कुदाल लेकर मिट्टी खोदते और पौधे लगाते डॉ. सिद्धार्थ का यह सादा और प्रेरणादायी रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह वीडियो उनके आवास का बताया जा रहा है, जहां वे प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देते दिखाई दे रहे हैं.

डॉ. एस. सिद्धार्थ ने शेयर किया अपना अनुभव

वीडियो में डॉ. एस. सिद्धार्थ ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी हैं. साथ ही उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) रहते हुए उन्होंने करीब डेढ़ लाख शिक्षकों का तबादला किया, जिससे हजारों शिक्षकों को अपने परिवार के साथ रहने का अवसर मिला. उनके इस फैसले को शिक्षा विभाग में एक बड़े प्रशासनिक कदम के रूप में देखा जाता है.

1991 बैच के IAS हैं डॉ. एस. सिद्धार्थ

डॉ. एस. सिद्धार्थ 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं. वे बिहार सरकार में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं. वर्तमान में वे कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ-साथ बिहार के शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. प्रशासनिक कामकाज के साथ-साथ उनका बहुआयामी व्यक्तित्व भी लोगों के बीच खासा चर्चित रहा है.

Also Read: Bihar Bhumi: शिकायत के बाद भी विजय सिन्हा टाइट, कहा- लटकाओ-भटकाओ अब नहीं चलेगा, लापरवाह CO पर होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >