बिहार है भैया! यहां ट्रैक्टर का भी बनता है निवास प्रमाण पत्र, पोस्ट ऑफिस का नाम ‘कुत्तापुर’

Bihar News: बिहार के मुंगेर का एक निवास प्रमाण पत्र वायरल हो रहा है, जो आपको हैरान कर सकती है. निवास प्रमाण पत्र एक ट्रैक्टर का है. पिता का नाम बेगूसराय चौधरी और पोस्ट ऑफिस कुत्तापुर बताया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के मुंगेर से प्रशासनिक लापरवाही की एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसे जानकर आप अपना सिर पीट लेंगे. दरअसल, मुंगेर के एक ब्लॉक ऑफिस से ट्रैक्टर का निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया है. जिसमें बकायदा ट्रैक्टर की फोटी भी लगी है. आवेदक का नाम सोनालिका कुमारी दिया गया है. अन्य जानकारी भी अजीब है.

8 जुलाई को प्रमाण पत्र किया गया है जारी

वायरल हो रहे निवास प्रमाण पत्र के अनुसार, मुंगेर के सदर ब्लॉक ऑफिस से 08 जुलाई को एक निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जिसका प्रमाण पत्र संख्या BRCCO/2025/14127367 है, जिसमें आवेदक की फोटो की जगह सोनालिका ट्रैक्टर की तस्वीर लगी है. प्रमाण पत्र में आवेदक के नाम की जगह सोनालिका चौधरी, पिता बेगूसराय चौधरी, माता का नाम बलिया देवी, ग्राम- ट्रैक्टरपुर दियारा, वार्ड – 17, डाकघर – कुत्तापुर, पिन कोड-811202, थाना और प्रखंड – मुफ्फसिल सदर मुंगेर, जिला- मुंगेर, राज्य- बिहार लिखा है. हालांकि, प्रभात खबर वायरल हो रहे इस निवास प्रमाण पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है.

प्रमाण पत्र रद्द करने का आदेश

निवासी प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंगेर सदर एसडीम कुमार अभिषेक ने मामले को संज्ञान में लिया है. उन्होंने कहा कि सदर प्रखण्ड कार्यालय से एक सोनालिका चौधरी के नाम से निवास प्रमाण पत्र वायरल हो रहा है. मामला संज्ञान में आते ही इसे रद्द करने का आदेश दिया गया है. साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ALSO READ: Bihar News: सुबह-सुबह मद्य निषेध विभाग के डीएसपी के घर छापेमारी, आवास पर पुलिस बल की तैनाती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >