Bihar News: अफ्रीकी देश गिनी में दौड़ा मढौरा में बना रेल इंजन, पूर्व उद्योग मंत्री ने वीडियो शेयर कर क्या कहा?

Bihar News: बिहार के मढौरा में बना रेल इंजन अफ्रीकी देश गिनी में दौड़ रहा है. इससे जुड़ा एक वीडियो झांझारपुर के विधायक और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने एक्स के जरिये शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए पूर्व मंत्री ने खुशी जाहिर की.

Bihar News: सारण जिले का मढ़ौरा स्थित रेल इंजन कारखाना एक बार फिर वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बनाने जा रहा है. इस कारखाने में बना रेल इंजन अफ्रीकी देश गिनी में दौड़ रहा है. इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों की तरफ से शेयर किये जा रहे हैं. इसी क्रम में झांझारपुर के विधायक और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी एक्स के जरिये वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की.

विधायक नीतीश मिश्रा ने क्या लिखा?

विधायक नीतीश मिश्रा ने लिखा, ‘अफ्रीकी देश गिनी में सफलतापूर्वक मढ़ौरा निर्मित लोकोमोटिव्स संचालित हो रहे हैं. मुझे इस वीडियो को देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई है कि पहली बार बिहार में बने रेल इंजन विश्व के किसी दूसरे देश में चल रहे हैं. सारण जिलान्तर्गत मढ़ौरा स्थित WLPL Marhowra Locomotive Plant (अमेरिकी कंपनी Wabtec और भारत सरकार के रेल मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम) में निर्मित लोकोमोटिव्स अफ्रीकी देश गिनी में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं.’

पीएम और सीएम की जमकर की तारीफ

विधायक नीतीश मिश्रा ने यह भी लिखा, ‘यह गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में “Make in India” से आगे बढ़कर “Make for the World” की दिशा में बिहार की धरती विश्व की प्रगति का इंजन बन रही है.’ इस तरह से नीतीश मिश्रा ने सोशल पोस्ट के जरिये खुशी जाहिर की.

पीएम मोदी ने किया था रेल इंजन को रवाना

मालूम हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी 20 जून 2025 को सारण दौरे पर पहुंचे थे. उसी दिन उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम के तहत मढ़ौरा में निर्मित रेल इंजनों की पहली खेप को अफ्रीकी देश गिनी के लिए रवाना किया था. इसके साथ ही 26 मई को गिनी देश के तीन मंत्री इस संयंत्र का दौरा कर चुके हैं. इसके बाद तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से 140 लोकोमोटिव इंजनों की आपूर्ति को लेकर एक बड़ा करार हुआ था, जिसे ‘कोमो डील’ नाम दिया गया.

Also Read: Bihar Bhumi: पटना में दाखिल-खारिज के लिये 36 प्रतिशत आवेदन रिजेक्ट, रैयतों की बढ़ी टेंशन, अब क्या करना होगा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >