Bihar News: बिहार में खिलाड़ियों के लिये 1 जनवरी से खुल जायेगा पोर्टल, जानिये कब तक कर सकेंगे आवेदन

Bihar News: नये साल में खिलाड़ियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. दरअसल, उनके लिये सक्षम-उड़ान योजना का पोर्टल 1 जनवरी से खोल दिया जायेगा. इस योजना के तहत खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक स्कॉलरशिप दिया जायेगा.

Bihar News: अब से बस कुछ ही दिनों बाद नये साल की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में बिहार के खिलाड़ियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. दरअसल, राज्य के खिलाड़ियों के लिये सक्षम-उड़ान योजना का पोर्टल खोल दिया जायेगा. सक्षम और उड़ान योजना को लेकर खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का स्कॉलरशिप दिया जायेगा.

1 जनवरी से इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

जानकारी के मुताबिक, जितने भी खिलाड़ी हैं वे सभी इस योजना का फायदा उठाने के लिये 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. खिलाड़ियों को रजिस्टर करने के लिये उन्हें उनका नाम और परफॉर्मेंस डालना होगा. इसके बाद टीम की तरफ से आवेदनों की स्क्रूटनी की जायेगी और खिलाड़ियों का नाम जोड़ा जायेगा.

ये सभी खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन

यहां गौर गौर करने वाली यह है कि जितने भी खेल कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलिंपिक और एशियाई गेम्स में हैं, उसी के तहत स्कॉलरशिप दिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए नेशनल लेवल या फिर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडलिस्ट, इंडिविजुअल गेम्स में टॉप-8 में आने वाले खिलाड़ी और ग्रुप गेम्स में टॉप-4 में आने वाली टीम के खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं.

इस तरह से दिया जायेगा स्कॉलरशिप

इसके साथ ही सिलेक्शन होने के बाद सलाना 5 लाख रुपये तक का स्कॉलरशिप बिहार सरकार की तरफ से दिया जायेगा. जबकि उड़ान स्कॉलरशिप को लेकर इंटरनेशनल लेवल में मेडलिस्ट या फिर उसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये तक सलाना स्कॉलरशिप दिया जायेगा. मालूम हो, बिहार में खेल को बढ़ावा देने को लेकर कई कदम सरकार की तरफ से उठाए जा रहे हैं. ऐसे में बिहार के खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें, इसके लिये यह पहल बेहद खास मानी जा रही है.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट क्यों जरूरी है बढ़ना? 400 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के लिये कैबिनेट से ली जायेगी मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >