दहेज हत्या में मृत लड़की को पुलिस ने जिन्दा पकड़ा, दूसरी शादी कर छह साल से रहती थी पटना

Bihar News: दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में मृत बातायी गयी महिला को बिहार पुलिस ने पटना से जिन्दा बरामद कर लिया है. वहीं महिला अपने दूसरे पति के साथ नयाचक गांव में रह रही थी. पुलिस ने महिला को बरामद करने बाद 164 का बयान देने के लिए छपरा कोर्ट भेज दिया है.

Bihar News: बिहार के छपरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां बिहार पुलिस ने 6 साल पहले दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में मृत महिला को पटना से जिन्दा पकड़ लिया है. गिरफ्तार महिला की ससुराल डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर में है, वहीं मायके सारण के भेल्दी थाना अंतर्गत सिरसाबली में है. जानकारी के अनुसार महिला अपने दूसरे पति और अपने तीन बच्चों के साथ नयाचक गांव में रह रही थी.

पति सहित 12 लोगों को बनाया गया था अभियुक्त

पुलिस के अनुसार सिरसाबली निवासी तेरस साह ने 2019 में अपनी बेटी के सुसुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में हत्या करने का मुकदमा छपरा कोर्ट में दर्ज करवाया था. इसके बाद पुलिस ने 6 साल तक गंभीरता से जांच करने के बाद लड़की को जिन्दा होने का खुलासा किया है. इस केस में महिला के पति सोनू कुमार के साथ उसके 12 परिजनों को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने बड़े कार्रवाई करते हुए महिला को पटना जिला के पुनपुन प्रखंड स्तिथ केबड़ा से बरामद कर लिया है.

दूसरी शादी रचाकर पटना में रहती थी महिला

हैरान करने वाली बात यह है कि महिला नयाचक गांव के लड़का रवि राज से शादी रचाकर साथ रह रही थी. महिला की तीन संतान भी है, जिसके साथ खुशी -खुशी जीवनयापन कर रही थी. जब यह बात उसके पहले पति सोनू को पता चला तो उसने इसकी जानकारी सारण रेंज के DIG निलेश कुमार को दी, जिसके बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर डोरीगंज लाया गया. वहां से 164 का बयान दर्ज करवाने के लिए छपरा न्यायलय भेज दिया गया है. सोनी ने बयान दिया है कि वह मौजूदा पति रवि राज के साथ ही रहना चाहती है.

Also Read: Boat Accident In Bihar: बिहार में नाव पलटने से दो मासूम बेटियों की गई जान, सरकार देगी परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >