Photos: पटना हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, पवन कुमार भीमप्पा बजंतरी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Bihar News: पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस पवन कुमार भीमप्पा बजंतरी को राज्यपाल ने शपथ दिलाई. पवन कुमार भीमप्पा बजंतरी पटना हाइकोर्ट के 46वें चीफ जस्टिस बने. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ अन्य प्रमुख लोग मौजद रहें.

Bihar News: पटना हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिल गया है. आज पवन कुमार भीमप्पा बजंतरी ने पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, न्यायपालिका और अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहें.

दरअसल, पवन कुमार भीमप्पा बजंतरी पटना हाईकोर्ट के 46वें चीफ जस्टिस बने हैं. देश के कई उच्च न्यायालयों में वे अपना योगदान दे चुके हैं. अब पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर बिहार की न्यायिक व्यवस्था को संभालेंगे.

जानकारी के मुताबिक, 1990 में कर्नाटक हाईकोर्ट की बार काउंसिल में एक वकील के रूप में पवन कुमार भीमप्पा बजंतरी ने नामांकन कराया. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कानूनी शाखाओं में वकालत की.

नए चीफ जस्टिस के जर्नी की बात करें तो, 2 जनवरी, 2015 में उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया. 16 मार्च, 2015 को उनका ट्रांसफर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में हुआ. हालांकि, 17 नवंबर, 2018 को फिर वापस कर्नाटक हाईकोर्ट लौट गए.

मालूम हो पटना हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है.

Also Read: New Bridge In Bihar: भागलपुर में करोड़ों की लागत से बनेगा रेल लाइन और पुल, सीमांचल के लोगों को भी पहुंचेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >