1 दिसंबर को पटना मैराथन का आयोजन, 10 हजार धावक होंगे शामिल, साइना नेहवाल बढ़ाएंगी हौसला

Bihar News: बिहार में नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए 1 दिसंबर को पटना मैराथन होगा. यह चार श्रेणियों में आयोजित होगा. प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

Bihar News: बिहार में नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए 1 दिसंबर को पटना मैराथन होगा. यह चार श्रेणियों में आयोजित होगा. 42 किमी के फुल मैराथन में 500, 21 किमी के हाफ मैराथन में 2000, 10 किमी में 3000 और 5 किमी में 4500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

दौड़ की शुरुआत गांधी मैदान से की जाएगी. निर्धारित दूरी के हिसाब से जेपी गंगा पथ, खासमहाल दीघा दियारा, इंदिरा नगर, वापस जेपी गंगा पथ, गोलघर, गांधी मैदान तक दौड़ लगाना होगा. मैराथन में दौड़ने वाले प्रतिभागियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है.

विदेशी धावक भी करा रहें रजिस्ट्रेशन

मिली जानकारी के अनुसार, इस मैराथन में देश के कई प्रसिद्ध धावक भाग ले रहे हैं. इसके साथ ही इथियोपिया, केन्या, श्रीलंका सहित कई देशों के नामी-गिरामी धावकों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है. इस प्रतियोगिता में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

Also Read: बिहार के इस शहर में बन रहा एशिया का सबसे चौड़ा ब्रिज, 11 जिलों के लोगों को होगा फायदा

23 नवंबर तक होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर आप इस मैराथन में भाग लेना चाहते हैं तो www.biharmarathon.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है. 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाएगा. इसके बाद 1 दिसंबर को पटना मैराथन होगा.

मैराथन का समय

  • 42 किमी सुबह 5:00 बजे
  • 21 किमी सुबह 5:30 बजे
  • 10 किमी सुबह 6:30 बजे
  • 5 किमी सुबह 7:30 बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >