Bihar News: गया में निरंजना नदी उगल रही शराब, कुएं से निकल रहे कारतूस

Bihar News: एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार और तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सूचना मिलने के बाद आंती थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.

Bihar News: गया. बोधगया के निरंजना नदी से कुछ दिन पूर्व विदेशी शराब की बड़ी खेप की बरामदगी हुई थी. इसके बाद गांव के सूखे कुएं से कारतूस बरामद हुआ है. जिले के आंती थाना क्षेत्र के दुखी बीघा के सूखे कुएं से गया की पुलिस ने 7.62 बोर के कुल 1490 जिंदा कारतूस को बरामद किया है. इस बरामदगी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार दुखी बीघा गांव के समीप खेत के पास एक कुआं का पानी सूखने लगा. गांव के एक व्यक्ति को कुएं के अंदर कुछ चमकीला जैसा नजर आया जिसके बाद गांव वालों ने आंती थाना की पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना के बाद मौके पर आंती थाना की पुलिस पहुंची. कुएं की तलाशी के दौरान एक एककर भारी मात्रा में 7.62 एमएम बोर का 1490 जिंदा कारतूस को बरामद हुआ. कुएं से कारतूस निकलते देख गांव के लोगों की भीड़ लग गई. वहीं, पुलिस भी हैरान हो गई.

Also Read: Zoo in Bihar: बिहार में बनेगा देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 1500 करोड़ की लागत से 289 एकड़ में होगा निर्माण

कई बिंदु पर चल रही जांच जारी

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार और तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सूचना मिलने के बाद आंती थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है. कुएं से कारतूस बरामद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. भारी मात्रा में कारतूस की बरामदगी मामले में नक्सली एंगल, हथियार तस्कर सहित कई बिंदु पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >