घोर लापरवाही! करना था हड्डी का ऑपरेशन, काट दी नस… मरीज की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार के पटना में एक हड्डी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने मरीज की नस काट दी. इससे मरीज की हालत और खराब हो गयी. उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हड्डी के ऑपरेशन में एक मरीज की नस काट दी गयी है. दरअसल, राजधानी पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) हड्डी अस्पताल में एक मरीज की सर्जरी के दौरान नस कट गयी. वहीं दूसरे मरीज को ऑपरेशन के दिन पानी की बोतल चढ़ाकर सर्जरी से पहले ही ऑपरेशन टाल दिया गया. दोनों मरीजों की पहचान पटना के रहने वाले मनराज कुमार और चंदन कुमार है. 

सर्जरी के दौरान काट दी नस

जानकारी के अनुसार, नगर निगम के रिटायर कर्मी मनराज अपने घर में ही गिर गये थे, इससे उनके एक पैर का कूल्हा टूट गया. आनन-फानन में उनकी पत्नी आशा देवी पटना स्थित एलएनजेपी लेकर पहुंचीं. जहां डॉक्टरों ने कूल्हे के पास स्टेबुलम के पास फ्रैक्चर बताया और भर्ती कर सर्जरी की बात कही. सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने कूल्हे के पास की नस काट दी. नस कटते ही मनराज का काफी मात्रा में ब्लड गिरने लगा. इससे उनकी हालत खराब हो गयी और आनन-फानन में उन्हें ओटी से बाहर निकालकर आइसीयू में भर्ती किया गया. जहां अब मरीज की स्थिति गंभीर है.

लापरवाही पर क्या बोले अस्पताल के अधिकारी?

इसको लेकर एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सरसीज नयनम ने कहा कि मरीजों को कोई परेशानी न हो इस दिशा में काम किया जा रहा है. हालांकि, यह सही है कि हाल ही में यूनिट बदला गया है. कूल्हे के पास कई खून की नली व नस होती है. लेकिन, नस कैसे कटी और मरीज किस डॉक्टर के यूनिट में भर्ती है इसे बारे में जानकारी ली जायेगी. साथ ही जिन मरीजों का सर्जरी के दिन ऑपरेशन टाल दिया जा रहा है, इसके बारे में भी जिम्मेदार डॉक्टरों से पूछताछ की जायेगी. व्यवस्था को ठीक किया जायेगा.

ALSO READ: Bihar Monsoon: भयंकर बारिश से गयाजी में उफान पर नदी-नाले, दर्जनों घर डूबे, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >