Bihar News: बिहार का 26 हजार साल पुराना तालाब बनेगा मिसाल, म्युजिकल झरना, लेजर शो के अलावा ये भी मिलेगी सुविधाएं

Bihar News: पटना का करीब 26 हजार साल पुराना मंगल तालाब जल्द ही नये रूप में दिखने वाला है. यह तालाब लोगों के लिए नया पिकनिक स्पॉट के रूप में तैयार होगा जहां लोगों के लिए बोटिंग, म्युजिकल झरना, लेजर शो, हर्बल गार्डेन के अलावा अन्य दिलचस्प सुविधाएं मिलने वाली है.

Bihar News: पटना के पटना साहिब में करीब 26 हजार साल पुराने मंगल तालाब की सूरत बदलने वाली है. यहां पर नई-नई दिलचस्प सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली है. दरअसल, करीब 1405.37 लाख रुपए से तैयार परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है. मंगल तालाब लगभग 25 एकड़ में फैला है. इसके साथ जल्द ही राज्य पर्यटन विकास निगम की तरफ से काम शुरू किया जायेगा.

पर्यटन को मिल सकेगा बढ़ावा

मंगल तालाब और इसके आस-पास के इलाकों के विकसित होने से पटना में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा. दरअसल, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में सिखों के अलावा दूसरे श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं. मंगल तालाब में सुविधाएं उपलब्ध हो जाने से आकर्षक, रोचक और मनोरंजक नजारे का आनंद भी लोग ले सकेंगे. लोगों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे और सीसीटीवी कैमरे के जरिये नजर भी रखी जायेगी.

मंगल तालाब में होगी खास सुविधाएं

यहां मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, पन्ना लाल यादव मुक्ताकाश मंच के साथ ही सरोवर के चारों ओर बने बिल्डिंग को अच्छे से तैयार किया जायेगा. मंगल तालाब का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसके साथ ही म्युजिकल झरना, लेजर शो और इको पार्क के जैसे बोटिंग की भी सुविधा मिल सकेगी. यह जगह लोगों के लिए नया पिकनिक स्पॉट की तरह होगा. लोगों के लिए खाने-पीने और पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था होगी.

हर्बल गार्डेन के अलावा लोगों के लिए ये भी होगा खास

इसके अलावा फव्वारा भी होगा जो कि बिहार के लोक गीत पर थिरकता रहेगा. खासकर लेजर शो यहां आने वाले लोगों को खूब आकर्षित करेगा. साथ ही ओपन जिम, जॉगिंग के लिए ट्रैक, योगा करने की जगह, बच्चों के लिए पार्क और हर्बल गार्डेन भी रहेगा. इस गार्डेन में सीमेंटेड चेयर, रंग-बिरंगे फूल और अन्य चीजें मौजूद रहेगी. जानकारी के मुताबिक, मंगल तालाब में करीब 120 फीट ऊंचा तिरंगा भी लहराता रहेगा. लोगों की इंट्री के लिए आकर्षक गेट भी तैयार किया जायेगा, जो कि काफी रोचक होगा.

Also Read: Bihar Politics: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, ब्लैक शर्ट में दिखा अलग अंदाज, जनता के बीच भजन और भोजन का लिया आनंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >