Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी कार्रवाई, पटना से दो और अभ्यर्थी गिरफ्तार...

Bihar News: पटना पुलिस ने सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान दो और सिपाही अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं होने पर इस मामले का खुलासा हुआ है.

Bihar News: पटना पुलिस ने सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान दो और सिपाही अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं होने पर इस मामले का खुलासा हुआ है. दोनों ने परीक्षा में स्कॉलर बैठाकर रिटेन एग्जाम दिलवाया था. इससे पहले शुक्रवार को भी 2 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था. गर्दनीबाग पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि रिटेन एग्जाम में पास 9600 अभ्यर्थियों को केन्द्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने 16 से 21 दिसंबर के बीच फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया था. जिसमें सिर्फ 7600 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे. 9 से 14 दिसंबर के बीच 8463 कैंडिडेट्स में से सिर्फ 6492 अभ्यर्थी ही पहुंचे थे.

स्कॉलर को बैठाकर दिलाया था रिटेन एग्जाम

केन्द्रीय चयन पर्षद ने बताया कि 9 दिसंबर से अभी तक चार फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है. इन चारों ने अपनी जगह स्कॉलर को बैठाकर रिटेन एग्जाम दिलाया था. फिजिकल टेस्ट के दौरान सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिया गया. इन चार अभ्यर्थियों का अटेंडेंस मैच नहीं हुआ. जिसके बाद गर्दनीबाग थाने को सूचना दी गई.

Also Read: बिहार में दो सिपाही अभ्यर्थी गिरफ्तार, रिटेन एग्जाम में किए थे ये खेल, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

अभी तक 4 अभ्यर्थी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गर्दनीबाग थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को 2 अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक मैच नहीं होने के बाद शक के आधार पर पूछताछ की गई. जिसमें उनलोगों ने स्वीकार किया कि लिखित परीक्षा में अपनी जगह स्कॉलर को बैठाया था. इसके लिए स्कॉलर को मोटी रकम दी गई थी. अब तक 4 मामले सामने आए हैं. चारों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस चारों के स्कॉलर की तलाश कर रही है. ताकि इनके पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >