Bihar News: पटना में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, बहन सुभद्रा के साथ पीले रथ पर होंगे विराजमान

Bihar News: पटना में आज इस्कॉन द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी. 40 फीट ऊंचा हाइड्रोलिक रथ, ओडिसी नृत्य, फूलों की सजावट और भव्य भंडारे के साथ यह आयोजन भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनने वाला है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन के लिए इस्कॉन पटना द्वारा विशेष रूप से दो रथ तैयार किए गए हैं. इनमें मुख्य रथ 40 फीट ऊंचा है और इसे अत्याधुनिक हाइड्रोलिक सिस्टम से सुसज्जित किया गया है. इस विशेष रथ पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान होंगे. रथ का रंग पारंपरिक पीला और लाल रखा गया है, जैसा कि जगन्नाथ पुरी में होता है. भगवान के वस्त्र मायापुर और वृंदावन से मंगवाए गए हैं, जिससे रथ की शोभा और अधिक बढ़ गई है.

रथ की सजावट और विशेषताएं

इस भव्य रथ की निर्माण प्रक्रिया में ओडिशा से आए कुशल कारीगरों ने हिस्सा लिया. रथ पर सुंदर पेंटिंग की गई है, जिसमें ‘हरे कृष्णा’, ‘जय जगन्नाथ’, ‘जय बलदेव’ और ‘जय सुभद्रा’ अंकित है. इसके चक्कों पर शंख, गदा और पद्म जैसे आकर्षक डिजाइन बनाए गए हैं. रथ के ऊपर स्थापित गदा मायापुर से मंगाई गई है, जो इसे विशेष बनाती है. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है.

ओडिसी नृत्य से होगी शुरुआत

रथ यात्रा की शुरुआत दोपहर 2 बजे ओडिसी नृत्य के मंगलाचरण से होगी. यह नृत्य ओडिशा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और भगवान जगन्नाथ को अत्यंत प्रिय माना जाता है. दिल्ली और बनारस से विशेष कीर्तन मंडलियां भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगी.

रूट और भंडारे की व्यवस्था

यह रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, विद्युत भवन, हाईकोर्ट, बिहार म्यूजियम, पटना वीमेंस कॉलेज, कोतवाली, डाक बंगला चौराहा, मौर्या लोक होते हुए वापस इस्कॉन मंदिर लौटेगी. यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण की भी योजना है, जिसमें मूंगफली, मिश्री और सौंफ के पैकेट भक्तों को वितरित किए जाएंगे. वापसी पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरी, दाल, चावल, सब्जी, खीर और मिठाइयों की व्यवस्था रहेगी.

ALSO READ: Bihar News: बिहार में कल 400 से अधिक पंचायत भवनों का होगा निरीक्षण, 11 टीमें गठित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >