Bihar News: 'बस, अब मैं बर्बाद हो चुकी हूं', तेजस्वी की इस धाकड़ महिला नेता ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Bihar News: आरजेडी की महिला नेता सीमा कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया. उन्होंने लिखा, 'जो भी बद्दुआ दे रहा है, बस कर दो अब मैं बर्बाद हो चुकी हूं.' ताबड़तोड़ तीन से चार पोस्ट सीमा कुशवाहा ने किया, जिसमें उनका दर्द छलका.

Bihar News: तेजस्वी की महिला नेता सीमा कुशवाहा ने सोशल मीडिया के जरिये अपना दर्द बयां किया. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार को लेकर सीमा कुशवाहा का दर्द फिर छलक उठा है. एक्स हैंडल के जरिये ताबड़तोड़ तीन से चार पोस्ट सीमा कुशवाहा ने किया. अपने पोस्ट में सीमा कुशवाहा ने लिखा, ‘जो भी बद्दुआ दे रहा है, बस कर दो अब मैं बर्बाद हो चूकी हूं.’ इस पोस्ट के जरिये चुनाव में हार की नाराजगी साफ झलकी.

इशारे-इशारे में एनडीए पर जमकर बोला हमला

इसके साथ ही एक और पोस्ट शेयर कर सीमा कुशवाहा ने लिखा, ‘जब रिश्वत रास्ता बन जाए, तो न्याय सिर्फ किताबों में रह जाए.’ इस पोस्ट के जरिये सीमा कुशवाहा ने इशारे-इशारे में एनडीए पर जमकर हमला बोला. दरअसल, विपक्ष की तरफ से यह आरोप लगाए गए थे कि महिलाओं को 10 हजार रुपये देकर एनडीए ने वोट वसूले. ऐसे में सीमा कुशवाहा ने भी कहीं ना कहीं यही आरोप लगाते हुए रिश्वत का जिक्र किया.

बिहार विधानसभा चुनाव में नहीं मिला टिकट

एक अन्य पोस्ट में सीमा कुशवाहा ने लिखा, ‘भगवान का लिखा सब कुछ सहना पड़ेगा, क्योंकि परेशानियां बेची नहीं जाती और सुकून कभी खरीदा नहीं जाता.’ इस तरह से ताबड़तोड़ पोस्ट शेयर करते हुए सीमा कुशवाहा ने अपना दर्द साझा किया. मालूम हो, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीमा कुशवाहा को भी टिकट मिलने की उम्मीद थी. लेकिन, उन्हें टिकट नहीं मिला. हालांकि, इसके बावजूद सीमा कुशवाहा आरजेडी के लिए लगातार प्रचार-प्रसार में जुटी रही.

ताबड़तोड़ पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

एक और पोस्ट सीमा कुशवाहा ने किया. इसमें उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. साथ ही लिखा, ‘सैंडल पहन कर चला जा सकता है लेकिन जब जिंदगी में दौड़ लगानी होती है तो औरत को भी जूता ही पहनना पड़ता है.’ इस पोस्ट के जरिये उन्होंने खुद को मजबूत भी बताया. इस तरह से ताबड़तोड़ पोस्ट शेयर कर सीमा कुशवाहा ने अपने विचार शेयर किये.

Also Read: New Bridge In Bihar: बिहार और यूपी के बीच घटेगी दूरी, गंडक नदी पर बनने वाले इस पुल को लेकर जानिये बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >