2013 में सीरियल बम धमाकों से दहल गया था बिहार का यह मंदिर, दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Delhi Bomb Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी है. गया में महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जहां अब श्रद्धालुओं को कई लेयर की जांच से गुजरना पड़ रहा है. पुलिस ने सभी संवेदनशील इलाकों में सख्त निगरानी और मॉक ड्रिल की व्यवस्था की है.

Delhi Bomb Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद अब बिहार में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. राज्य के कई संवेदनशील धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सबसे ज्यादा सुरक्षा बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर में बढ़ाई गई है, जहां स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने हर स्तर पर जांच और निगरानी व्यवस्था को सख्त कर दिया है.

कई जगहों पर बनाए गए हैं चेकिंग प्वाइंट

महाबोधि मंदिर, जो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. वहां अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई सुरक्षा लेयरों से गुजरना पड़ रहा है. एंट्री गेट से लेकर गर्भगृह तक कई चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं. लगेज स्कैनर से जांच के साथ-साथ हर आने-जाने वाले व्यक्ति की फिजिकल स्क्रीनिंग भी की जा रही है. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं.

इन जगहों पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर

सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. इसके तहत गया एयरपोर्ट, महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और मजबूत की गई है. उन्होंने कहा, “सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके.”

2013 में हुए थे सीरियल धमाके

कौशल ने बताया कि जिले में मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई है, ताकि किसी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर तेजी से स्थिति को संभाला जा सके. 2013 में महाबोधि मंदिर परिसर में एक के बाद एक कई धमाके हुए थे, जिसमें कई लोग घायल हुए थे. तब से यहां सुरक्षा व्यवस्था लगातार सख्त रखी जाती है.

Also Read: Bihar Elections 2025: लिख लो, 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी का दावा- 18 को लूंगा शपथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >