पटना में यहां बनेगा हाईटेक वेंडिंग जोन, सिर्फ 45 दिनों में होगा तैयार, मिलेंगी खास सुविधाएं

Bihar News: गंगा पथ के वेंडरों को नई जगह मिलने वाली है. समझौते के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया है. जानकारी के मुताबिक, अटल पथ और रेल लाइन के बीच हाईटेक वेंडिंग जोन बनाया जाएगा. इसके साथ ही सिर्फ 45 दिनों में इसे तैयार कर लिया जाएगा.

Bihar News: पटना के कई इलाकों में वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं. जेपी गंगा पथ के फुटपाथी दुकानदारों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है. नगर निगम प्रशासन और दुकानदारों के बीच यह सहमति बनी कि 45 दिनों में वेंडरों को सभी मॉडर्न सुविधाओं से लैस एक स्थाई वेंडिंग जोन हैंडओवर कर दिया जाएगा. तब तक के लिए वे गंगा पथ के पास दुकानें लगा सकेंगे.

मिलेंगी ये जरूरी सुविधाएं

स्मार्ट सिटी की परियोजना में बदलाव और दुकानों के डिजाइन बदलने को लेकर दुकानें हटा दी गईं. इससे करीब 280 दुकानदार बेरोजगार हो गए थे. वेंडर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रमन कुमार निराला ने बताया कि निगम ने आश्वासन दिया है कि दीघा गोलंबर के पास अटल पथ और रेललाइन के बीच लगभग 55 हजार वर्गफुट जमीन को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, निगम यहां जमीन को समतल करेगा और ड्रेनेज सिस्टम, शौचालय, पेयजल, बिजली व फुट ओवरब्रिज जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराएगा.

वेंडरों को क्या हो रही थी परेशानी?

इससे पहले वेंडरों ने प्रस्तावित जगह के मुख्य सड़क से 18 फुट नीचे होने और वहां जलजमाव और गंदगी को लेकर चिंता जताई थी. उनका मानना था कि इतना नीचे ग्राहक नहीं आयेंगे, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित होगा. लेकिन नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने स्पष्ट किया कि इस जगह को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जा रहा है. साथ ही 10 दिनों के अंदर जमीन को समतल करने का काम शुरू हो जाएगा.

क्या कहना है वेंडरों का?

वेंडरों का कहना है कि गंगापथ पर दुकान लगाने से महीने में 35-40 हजार रुपए तक की कमाई हो जाती थी. लेकिन पिछले तीन से चार महीनों से दुकानें बंद होने से आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई हैं. ऐसे में जब तक नया वेंडिंग जोन तैयार नहीं हो जाता, वेंडर गंगा किनारे धूल और रेत के बीच ही दुकानें चलाने को मजबूर हैं.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: CBI की पूछताछ में खुलासा, पूर्व थानेदार के बयान से नहीं मैच किया दारोगा का जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >