Bihar News: अब डेढ़ मिनट में पहुंचेगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, अग्निशमन विभाग का हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम तैयार

Bihar News: बिहार में अब कहीं भी किसी भी जगह पर आग लगेगी तो महज डेढ़ मिनट में अग्निशमन की गाड़ी पहुंच जायेगी. इसके लिए बिहार अग्निशमन विभाग ने हाइटेक अपग्रेड कमांड कंट्रोल रूम बनाया है, जो जल्द ही फंक्शनल कर दिया जायेगा.

Bihar News: बिहार में अब कहीं भी किसी भी जगह पर आग लगेगी तो महज डेढ़ मिनट में अग्निशमन की गाड़ी पहुंच जायेगी. इसके लिए बिहार अग्निशमन विभाग ने हाइटेक अपग्रेड कमांड कंट्रोल रूम बनाया है, जो जल्द ही फंक्शनल कर दिया जायेगा. कंट्रोल रूम में लगभग 11 कर्मी तैनात रहेंगे. निगरानी राज्य अग्निशमन पदाधिकारी आइपीएस राकेश कुमार करेंगे.

बीते 30 अगस्त 2024 को होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा ओहटकर ने इसका उद्घाटन किया था. इसके बाद इस कंट्रोल रूम के अंदर डेस्कटॉप, एलइडी स्क्रीन, टीवी और आधुनिक मशीन लगायी गयी हैं. एलइडी स्क्रीन पर राज्य के 106 जगहों की लाइव लोकेशन की जानकारी एक साथ मिलेगी. मालूम हो कि पिछले दिनों राज्य अग्निशमन के पदाधिकारियों ने मुंबई जाकर इसके बारे में जानकारी ली थी.

कॉल आते ही नजदीकी फायर स्टेशन को जायेगा मैसेज

मिली जानकारी के अनुसार अगर कहीं से आग लगने की सूचना मिलती है, तो तुरंत उसका लोकेशन और मैसेज वहां के स्थानीय जिला अग्निशमन कार्यालय के पास चला जायेगा. आग लगने के दौरान कौन सी गाड़ी किस लोकेशन से तुरंत घटनास्थल पर पहुंच सकती है, गाड़ी किस दिशा में जा रही है.

कितना समय घटनास्थल पर पहुंचने में लगा, अगर देरी हुई, तो उसकी क्या वजह रही. ट्रैफिक जाम के कारण किस तरह की चुनौती सामने आयी, इन सब चीजों की मॉनीटरिंग की जायेगी. यहां तक कि सभी को टैब भी मिलेगा, जिससे पदाधिकारी को लोकेशन और स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी.

Also Read: केंद्र से बिहार को एक और तोहफा, गंडक नदी पर बनेगा 10 किलोमीटर लंबा पुल, खर्च होंगे 3 हजार करोड़

मौके पर उपस्थित फायरकर्मी देंगे टैब से जानकारी

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फायरकर्मी वहां की स्थिति को तुरंत टैब के जरिये अधिकारियों को देंगे, जिससे वहां कितनी गाड़ियां और किस प्रकार की गाड़ियां भेजनी है, यह जान सकें. बताया गया कि इस सिस्टम से मिनट टू मिनट की इंटरनल जानकारी मिलेगी. कितनी गाड़ियां किस फायर स्टेशन में खड़ी हैं, उसके अनुसार जरूरत पड़ने पर आग लगने की स्थिति में लोकल थाने से को-ऑर्डिनेशन बनाकर सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी.

इसे मुंबई की तर्ज पर बनाया गया है. अब ऑनलाइन कनेक्टविटी के चलते इसकी लाइव जानकारी भी मिलेगी. यहां तक कि आग लगने के वक्त फोन करने वाले पीड़ित शख्स की लोकेशन भी ऑटोमेटिक रूप से विभाग को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >