Bihar News: बिहार में निवेश लाने के लिये सरकार ने कर ली तैयारी, अगले 5 सालों के लिये दिलीप जायसवाल ने बताई प्लानिंग

Bihar News: बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिये सरकार की तरफ से लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं. ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अगले 5 सालों की प्लानिंग बताई. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले 10 दिनों में निवेश लाने के लिये रूपरेखा लाई जायेगी.

Bihar News: बिहार सरकार राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिये लगातार कई तरह की योजनाएं ला रही है. बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है, जिसके बाद विकास कार्यों में तेजी ला दी गई है. इसी क्रम में बिहार में निवेश लाने के लिये सरकार की तरफ से खास प्लानिंग की जा रही है. नई सरकार में उद्योग विभाग की जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को सौंपी गई है.

क्या कहना है उद्योग मंत्री का?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का कहना है कि आने वाले दस दिन में बिहार में निवेश लाने के लिए के लिए एक पूरी रूपरेखा लायी जायेगी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि एनडीए सरकार का जोर बिहार को अगले पांच साल में पूरी तरह से विकसित राज्य बनाना है. युवाओं के लिए, हमारा जोर राज्य में नौकरी के अधिक से अधिक अवसर उत्पन्न करना है. उद्योग मंत्री ने पलायन को रोकने को भी अपनी प्राथमिकता बताई.

विपक्ष अक्सर उठाती है पलायन का मुद्दा

दरअसल, विपक्ष की तरफ से लगातार पलायन का मुद्दा उठाया जाता है. कई बार बिहार सरकार पर विपक्ष की तरफ से इस मुद्दे को लेकर हमले किये जाते हैं. ऐसे में सरकार की तरफ से अगले पांच सालों के लिये खास प्लानिंग की जा रही है. इसके साथ ही बिहार को अगले पांच सालों में विकसित राज्य बनाने को लेकर दावा उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल की तरफ से किया गया है.

इन जिलों में स्थापित होंगी 16 इंडस्ट्रियल यूनिट्स

दरअसल, बियाडा के अनुसार 16 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पटना, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, गया और सहरसा के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित होंगी. ये इकाइयां फूड प्रोसेसिंग, रबर, टेक्सटाइल और सामान्य मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों से संबंधित हैं, जो राज्य की औद्योगिक संरचना को मजबूत आधार प्रदान करेंगी. प्रस्तावित 16 इकाइयों में 777 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

Also Read: New Road In Bihar: बिहार में गांवों के सड़कों की बदलेगी सूरत, नई सरकार बनते ही एक्शन में मंत्री अशोक चौधरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >