Bihar News: बिहार के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी, इस महीने बनकर तैयार होगी यूनिवर्सिटी

Bihar News: बिहार के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी है. बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य अब अंतिम फेज में पहुंच गया है. संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल महीने तक यूनिवर्सिटी बनकर तैयार हो जाएगी.

Bihar News: भवन निर्माण विभाग की तरफ से बनाए जा रहे बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य अंतिम फेज में पहुंच गया है. पटना के मीठापुर इलाके में बन रही यह यूनिवर्सिटी अप्रैल महीने तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी. वर्तमान में बिल्डिंग के फिनिशिंग का काम जारी है, जिसे तय समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. लगभग 5 एकड़ की जमीन पर बन रहे यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए 66.92 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी.

मॉडर्न तरीके से बना है बिल्डिंग

यूनिवर्सिटी के मेन बिल्डिंग को मॉडर्न सुविधाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बहुमंजिला स्वरूप में विकसित किया गया है. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर डीन का ऑफिस बनाया गया है. इसके साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय, स्टोर रूम, कैफेटेरिया, फाइनेंस ऑफिस और डबल हाइट एंट्री एरिया की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुविधाएं मिलेंगी.

किस फ्लोर पर कौन सा ऑफिस बना?

बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर मीटिंग हॉल, कुलपति (वीसी) का ऑफिस और इवैल्यूएशन सेंटर बनाया गया है. जबकि दूसरे फ्लोर पर सात ऑफिस रूम, एक इवैल्यूएशन सेंटर, 6 स्टोर रूम और चार स्कैनिंग रूम बनाए गए हैं. तीसरे फ्लोर पर पांच रिकॉर्ड रूम के साथ स्टोर और स्कैनिंग रूम की व्यवस्था की गई है.

चौथे फ्लोर पर एक और इवैल्यूएशन सेंटर, दो बड़े हॉल, गेस्ट हाउस, केयरटेकर के ठहरने के लिए भी व्यवस्था की गई है. सचिव ने बताया कि बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी मॉडर्न मॉडर्न से युक्त होगा. समयबद्धता और हाई क्वालिटी के साथ काम पूरा किया जा रहा है.

कब होगा निर्माण का काम पूरा?

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य अंतिम फेज में है. इसका फिनिशिंग काम जारी है और जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा. इससे बिहार में तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को एक सशक्त मंच मिलेगा, जिससे इंजीनियरिंग संस्थानों के ऑपरेशन, एकेडेमिक क्वालिटी में और अधिक पारदर्शिता और मजबूती आएगी.

Also Read: आरा होकर गुजरने वाली चार जोड़ी सुपरफास्ट अब बनेंगी मेल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर सहित किराये में भी होगा बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >