डबल डेकर फ्लाई ओवर से PMCH जाना होगा बेहद आसान, इस जगह बनेगा पहला रैंप

Bihar News: डबल डेकर फ्लाई ओवर के जरिए पीएमसीएच जाना बेहद आसान होने वाला है. अंजुमन इस्लामिया हॉल के पास रैंप बनाया जाएगा. इसके बनने से लोगों को जाम की झंझट नहीं झेलनी पड़ेगी और आसानी से पीएमसीएच पहुंच सकेंगे.

Bihar News: (प्रमोद झा, पटना) पटना के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पीएमसीएच जाने में लोगों को सुविधा मिलने वाली है. डबल डेकर फ्लाई ओवर से रैंप बनाकर पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवल कार पार्किंग से जोड़ा जाएगा. अप्रैल तक यह काम पूरा होने की संभावना है. इसके बाद बिना ट्रैफिक जाम के लोगों को पीएमसीएच परिसर में जाने में सहूलियत होगी.

तीन रैंप बनाने की है योजना

डबल डेकर फ्लाई ओवर से पीएमसीएच को कनेक्टिविटी देने के लिए यह पहला रैंप बनेगा. ऐसे में टोटल तीन जगहों पर रैंप बना कर पीएमसीएच में बनने वाली मल्टी लेवल कार पार्किंग से जोड़ने की योजना है. इसमें दो रैंप ऊपर वाले फ्लाई ओवर से कनेक्ट होंगे. जबकि एक रैंप नीचे वाले फ्लाई ओवर से जोड़ा जायेगा. फिलहाल जगह की उपलब्धता को लेकर एक रैंप का काम तेजी से हो रहा है.

प्रमंडलीय आयुक्त ने दिया था आदेश

हाल ही में प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने पीएमसीएच रोगी कल्याण समिति की बैठक में डबल डेकर फ्लाई ओवर से पीएमसीएच की मल्टी लेवल कार पार्किंग से जोड़ने को लेकर निर्माण का काम तेज करने का निर्देश दिया था.

इस जगह बन रहा पहला रैंप

अशोक राजपथ में अंजुमन इस्लामिया हॉल के साइड में डबल डेकर फ्लाई ओवर से पीएमसीएच को कनेक्टिविटी देने के लिए रैंप का निर्माण हो रहा है. रैंप बना कर उसे पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवल कार पार्किंग से जोड़ा जाएगा. फ्लाई ओवर से पीएमसीएच में बनने वाली पार्किंग की दूरी 75 से 100 मीटर है. पार्किंग तक जाने के लिए तीन पाया बनाकर उसे रैंप से जोड़ा जायेगा.

कनेक्टिविटी को मिल सकेगा बढ़ावा

पीएमसीएच जाने के लिए तीन जगहों पर कनेक्टिविटी दी जाएगी. अंजुमन इस्लामिया हॉल के पूरब और पश्चिम के अलावा पीएमसीएच गेट नंबर दो के पास रैंप बनाए जायेंगे. पीएमसीएच गेट नंबर दो के पास रैंप के निर्माण के लिए पुरानी बिल्डिंग के नहीं टूटने की वजह से रैंप निर्माण में देरी हो रही है. पुरानी बिल्डिंग तोड़ने का काम एल एंड टी को करना है.

Also Read: बिहार बजट के बीच शराबबंदी पर बवाल, रामकृपाल यादव बोले- मेरा ब्लड टेस्ट कराइए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >