Bihar News: ’10 लाख दो नहीं तो…’ JDU की सांसद और विधायक को जान से मारने की मिली धमकी

Bihar News: जेडीयू की सांसद विजय लक्ष्मी देवी और विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है. इतना ही नहीं, रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गई. इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है.

Bihar News: बिहार में जेडीयू की सांसद और विधायक से रंगदारी मांगी गई. इसके साथ ही रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. सीवान जिले की जेडीयू सांसद विजय लक्ष्मी देवी को धमकी दी गई है. सांसद विजय लक्ष्मी देवी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. जिसके बाद सांसद प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव ने मैरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि तीन दिसंबर की रात 10.38 बजे और 10.40 बजे अज्ञात युवक ने सांसद विजय लक्ष्मी देवी के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी की मांग की गई. इतना ही नहीं, पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी. सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस से सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. इसके साथ ही पुलिस से जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से भी मांगी रंगदारी

इसके साथ ही बड़हरिया के विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से भी 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से की है. इस मामले में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मिले हुए मोबाइल नंबर को जांच के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गयी है और प्राथमिकी को न्यायालय में आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी

उन्होंने यह भी बताया कि सांसद ने भी पुष्टि की है कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति की तरफ से धमकी भरे कॉल किये गये. फिलहाल, पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. ऐसे में देखना होगा कि पुलिस कब तक अपराधियों तक पहुंच पाती है. मालूम हो, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.

Also Read: Bihar Train News: इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी राहत, दिल्ली जाने वाली इन ट्रेनों में लगाए गये एक्स्ट्रा कोच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >