Bihar News: बिहार में अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे वन अधिकारी पर जानलेवा हमला, माफियाओं ने डंडे से खूब पीटा

Bihar News: बिहार के गयाजी से बड़ी खबर है जहां वन अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया. दरअसल, वे अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान बालू माफियाओं ने डंडे से पीट-पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में बालू माफियाओं ने भयंकर उत्पात मचाया. अवैध बालू खनन की सूचना मिलने के बाद उसे रोकने पहुंचे वन अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया. उन्हें बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. पूरा मामला जिले के शेरघाटी अनुमंडल के बाराचट्टी थाना इलाके के भलुआ के मोहाने नदी के पास की है.

बालू माफियाओं ने अचानक अधिकारी पर किया हमला

बताया जा रहा है कि मोहाने नदी में वन इलाके से हो रहे अवैध बालू उठाव की सूचना पर कार्रवाई करने के लिये ही बाराचट्टी वन क्षेत्र पदाधिकारी अरविंद कुमार टीम के साथ पहुंचे थे. लेकिन, उनके वहां पहुंचते ही पहले से एक्टिव बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया. दरअसल, उन्होंने अधिकारी को घेर लिया और अचानक डंडों से हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक, हमले में अरविंद कुमार के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?

मौके पर मौजूद लोगों की माने तो, बालू माफियाओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल वन अधिकारी को बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन गंभीर चोटों के कारण निगरानी में रखा गया है.

पूरी घटना की जांच में जुटी पुलिस

इसके साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. बाराचट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. इस घटना ने एक बार फिर अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read: Vijay Sinha: नहीं झुकेंगे मंत्री विजय सिन्हा, राजस्व कर्मियों से बोले- ‘जो गलत करेंगे, वो बचेंगे नहीं’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >