बीमार ससुर के प्राइवेट पार्ट को ईंट से कूचा, बहू ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Bihar News: केसरिया में एक बहू ने अपने बीमार ससुर को मौत के घाट उतार दिया है. बहू ने अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ईंट से वार कर दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. बहू अपना बच्चा लेने ससुर के पास गयी थी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट को ईंट से कूचल दिया. जिसके बाद ससुर की मौत हो गयी. मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ससुर दिव्यांग थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे. पूरी घटना पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थानाक्षेत्र के डेरवा गांव की है. 

अपने बच्चों को लेने गयी थी खुश्बू

दरअसल, बहू खुश्बू की उसके पति लड्डू सहनी से अनबन चल रही थी. तीन साल से वह परिवार से अलग दूसरे गांव में रह रही थी. उसके दोनों बेटे अपने दादा रामनाथ सहनी के साथ डेरवा में रह रहे थे. बेटों की चाहत खुश्बू को डेरवा खींच लायी. वह दोनों बेटों को अपने साथ ले जाने के लिए बुधवार को डेरवा पहुंच गयी.

चोट लगने से बेहोश हो गये रामनाथ

वह अपने बच्चों को अपने साथ वापस ले जाने की चाह से आयी थी. लेकिन, उसके ससुर को यह पसंद नहीं था. वह चाहते थे कि उनके पोते उनके साथ ही रहे. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. ससुर रामनाथ ने इसका विरोध किया. उसने कहा कि बच्चे तुम्हारे साथ नहीं जायेंगे. इतना सुनते ही खुश्बू आक्रोशित हो गयी. दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर ईंट से ससुर रामनाथ के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. नाजुक अंग पर ईंट की चोट से रामनाथ बेहोश हो गया. इससे उसकी मौत हो गयी.

ALSO READ: वाह रे ऊपरवाले! अभी तो तेरहवीं भी नहीं हुई थी, बड़े भाई की मौत के बाद छोटे ने भी कहा अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >