Bihar News: पटना के इस इलाके का बदल जाएगा पूरा लुक, खूबसूरती करेगी लोगों को अट्रैक्ट

Bihar News: पटना के लोदीपुर की तरफ वाला इलाका नये लुक में दिखेगा. सिटी सेंटर मॉल वाली सड़क के किनारे पौधे लगाए जायेंगे. इसके साथ ही जितने टूटे-फूटे फुटपाथ हैं, उनकी अच्छे से मरम्मत की जायेगी. लोदीपुर इलाके में निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया.

Bihar News: पटना के लोदीपुर साइड का इलाका जल्द ही नये रूप में दिखेगा. दरअसल, लोदीपुर स्थित सिटी सेंटर मॉल वाली सड़क के किनारे पौधे लगाये जायेंगे. टूटे-फूटे हुए फुटपाथ की मरम्मत कर उसकी बैरिकेडिंग की जायेगी. ये निर्देश शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त आशीष कुमार, ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान और एडीएम नगर व्यवस्था द्वारा किये गये निरीक्षण के बाद दिये गये.

पौधे लगाकर की जायेगी बैरिकेडिंग

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे पौधे लगाने के बाद उसकी बैरिकेडिंग की जायेगी. ट्रैफिक एसपी ने तैनात ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी और मॉल के सिक्योरिटी गार्ड को साप्ताहिक वन वे नियम को कड़ाई से लागू करने को कहा है. पटना का लोदीपुर इलाका व्यस्ततम इलाकों में से एक है. खासकर सिटी सेंटर मॉल बनने के कारण यहां गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है.

पहले से ही लागू है नियम

मालूम हो कि पहले से ही यह नियम लागू है, जिसमें मॉल से निकलने वाले वाहनों को पुलिस लाइन की ओर डायवर्ट करना था, ताकि जाम न लगे. ये नियम सिर्फ शनिवार और रविवार को शाम चार बजे से लागू होंगे. एसपी ट्रैफिक और एडीएम नगर व्यवस्था ने कहा कि इस रूट पर ऑटो ई-रिक्शा का परिचालन अधिक हो रहा है. सिटी सेंटर मॉल के पास गोलघर और पुलिस लाइन की ओर से भी नेहरू पथ की ओर गाड़ियां आ रही है.

कई जगहों से अतिक्रमण हटाने का आदेश

साथ ही कई जगहों पर अतिक्रमण भी है. इसे भी हटाने को कहा गया है. अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इस रोड पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा. सड़क किनारे अवैध पार्किंग किये हुए गाड़ियों पर जुर्माना लगाकर उसे जब्त करने का निर्देश ट्रैफिक एसपी ने दिया है. उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग और नियम को यातायात संचालन के लिए यहां पर पहले से तीन ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी और 7 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है.

Also Read: Bihar Train News: बिहार की इन 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन समय में विस्तार, दिसंबर तक मिलेगी नॉन स्टॉप सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >