पटना में मिला अज्ञात महिला का शव...गर्दन, हाथ और पैर शरीर से थे अलग, पहचान करने में जुटी पुलिस

Bihar News: पटना जिला के खुसरूपुर थाने की पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया है. घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा गांव के दक्षिण पश्चिम सुदूर टोला की है.

Bihar News: पटना जिला के खुसरूपुर थाने की पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया है. घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा गांव के दक्षिण पश्चिम सुदूर टोला की है. महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. महिला की गर्दन, हाथ और पैर के भाग उसके शरीर से अलग था. देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हथियार द्वारा क्रूरता पूर्वक महिला की हत्या कर ठिकाने लगाया गया है.

SFL की टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए अहम सबूत

ग्रामीणों ने कहा कि बदमाशों ने हत्या के बाद साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से महिला के शव को यहां लाकर रख दिया होगा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत खुसरूपुर पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे खुसरूपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस की SFL टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं.

इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. पुलिस के द्वारा आसपास के लोगों से महिला की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा.

Also Read: बिहार के इस जिला में बन रहा एशिया का सबसे चौड़ा ब्रिज, 11 जिला के लोगों को होगा फायदा

पुलिस ने क्या कहा?

खुसरूपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि टाल से काम कर घर लौट रहे ग्रामीणों ने शव को देखा और हल्ला करना शुरू कर दिया. जिससे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >