Bihar News: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड जल्द होगा पूरा, इतने दिन में निर्माण कार्य खत्म करने का लक्ष्य

Bihar News: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य की डेडलाइन सामने आ गई है. 22 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया कंप्लीट कर ली गई है. जानिए पूरा अपडेट…

Bihar News: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर अगले 20 महीनों में पूरा हो जाएगा. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस परियोजना में आने वाली सभी परेशानियों का समाधान करने के लिए दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार, भूमि अधिग्रहण में अब कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि 22 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया कंप्लीट कर ली गई है. निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था पर भी अलग से काम चल रहा है.

काम पूरा होने में लगेगा दो सप्ताह

बता दें, कन्हौली से बिहटा चौक तक चौड़ीकरण के साथ सर्विस लेन तैयार की जा रही है. बिहटा चौक पर ट्रांसफार्मर हटाने, पोल शिफ्ट करने और एक लेन जोड़ने का काम प्रगति पर है ताकि आवाजाही सुगम और सुरक्षित हो सके. काम पूरा होने में लगभग दो सप्ताह का समय लगेगा. वहीं बिहटा से कटेसर तक सड़क को चार लेन तब्दील करने का काम भी चल रहा है, जिसमें चार छोटे पुलों का निर्माण भी शामिल है. इसे पूरा होने में लगभग 3 महीने का समय लगेगा.

भारी वाहनों के लिए अलग से रास्ता

एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के लिए अलग से रास्ते तय किए गए हैं. इनमें बिहटा से मनेर होकर दानापुर कैंट रोड, कन्हौली से नौबतपुर होकर शिवाला रोड या एम्स होकर दानापुर और बिहटा-सरमेरा मार्ग से बिक्रम होकर बिहटा रोड शामिल हैं. वहीं छोटी गाड़ियों का आवागमन पहले की तरह ही जारी रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

राजधानी पटना को ट्रैफिक से मुक्ति दिलाने के लिए बिहार सरकार दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण करवा रही है. दानापुर स्टेशन से 25.071 किलोमीटर नई सड़क परियोजना सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. लेकिन, निर्माण कार्य पूरा होने में करीब 20 महीने का समय लगेगा. दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड की लंबाई 14.400 किमी की है. इसे बनाने में कुल 1969.4 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है. रोड निर्माण के बाद बस शेल्टर, ट्रक पार्किंग, आपदा प्रबंधन के लिए लेन की सुविधा होगी.

ALSO READ: Bihar News: 50 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भूसे की बोरियों के बीच छुपा रखी थी बोतलें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >