Bihar News: गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार ने 1599 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

Bihar News: गोपालगंज की धरती रविवार को विकास की नई गाथा लिखते हुए साक्षी बनी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के बीच खड़े होकर न सिर्फ योजनाओं का उद्घाटन किया, बल्कि लाभुकों से सीधे संवाद कर सरकार की नीतियों का जमीनी असर भी परखा.

Bihar News: गोपालगंज के सबेया फील्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद संजय झा के साथ 1599 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

1599 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. योजनाओं के लाभुकों से आमने-सामने बातचीत करते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना. सीएम ने अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए. इस संवाद ने माहौल को एकतरफा भाषण से आगे बढ़ाकर जनता और सत्ता के बीच सीधा रिश्ता कायम कर दिया.

मुख्यमंत्री ने जिस आत्मविश्वास के साथ विकास कार्यों की घोषणा की. 1599 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं था, नीतीश कुमार ने साफ कहा कि बिहार सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है और आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार और तेज होगी.

मंच से उठी विकास की आवाज

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यह आयोजन बिहार के विकास पथ पर एक और मजबूत कदम है. उन्होंने दावा किया कि राज्य के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. वहीं सांसद संजय झा ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार ठोस कदम उठाए हैं और आज का कार्यक्रम उसकी गवाही है.

इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, जनक राम, भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, रामसेवक सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने भी सभा को संबोधित किया. भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गिरी ने कार्यक्रम का संचालन किया. नेताओं के भाषणों में सरकार की नीतियों की झलक थी और जनता की भागीदारी ने इसे और जीवंत बना दिया.

गोपालगंज के सबेया फील्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला से बात करते हुए

स्थानीय लोगों और अधिकारियों की भारी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि यह कार्यक्रम सिर्फ सरकारी औपचारिकता नहीं था, बल्कि जनता की भागीदारी वाला एक उत्सव था. लोगों की आंखों में उम्मीद और नेताओं के शब्दों में आश्वासन ने गोपालगंज को उस दिन विकास का बड़ा मंच बना दिया.

Also Read: Bihar News: करोड़ों की फ्रेंचाइजी ठगी, बिहार से दिल्ली-मुंबई तक जालसाजों का नेटवर्क बेनकाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >