Bihar News: पटना के इस जगह पर 3 दिनों तक चलेगा बुलडोजर, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

Bihar News: राजधानी पटना में गंगा पथ परियोजना के तहत जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए अगले तीन दिनों तक इस अभियान के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, और पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष लाठी बल को तैनात किया गया है.

Bihar News: राजधानी पटना में गंगा पथ परियोजना के तहत बाईं ओर की जमीन को अब अतिक्रमण मुक्त करने और उस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने का फैसला लिया गया है. जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने इसको लेकर गंगा नदी क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध संरचनाओं पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इसको देखते हुए 23 से 25 जनवरी तक इस अभियान के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, और पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष लाठी बल को तैनात किया गया है.

अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य और निर्देश

बाईं ओर की चिह्नित जमीन पर अवैध निर्माण हटाने के लिए अभियान. जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र में घेराबंदी और पौधारोपण का कार्य किया जाएगा. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने अतिक्रमणकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित सरकारी विभागों को सौंदर्यीकरण और घेराबंदी की जिम्मेदारी दी गई है. बाईं ओर की जमीन से अतिक्रमण हटाने के बाद मल्टी लेवल पार्किंग और डेडिकेटेड कॉरिडोर का निर्माण भी प्रस्तावित है. साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान है. इसके अलावा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए खास प्रबंध होगा. राजीव नगर और आनंदपुरी नाले समेत प्रमुख नालों को ढककर सड़क बनाने की योजना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अनुमंडल पदाधिकारियों को भी दिए गए निर्देश

दीघा से कंगनघाट तक निरीक्षण के दौरान गंगा नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण पाया गया. गेट नंबर 88 के पास जेपी गंगा पथ के दक्षिणी भाग में भी अतिक्रमण की स्थिति है. आईटीआई जमीन और अन्य क्षेत्रों में भी अवैध कब्जा है. 23 जनवरी से प्रभावी तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिये गए हैं. अनुमंडल पदाधिकारियों को भी इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, महिला और पुरुष लाठी बल को सुबह 10 बजे से कार्रवाई के लिए तैयार रहने का आदेश दिया गया है. अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी के भी निर्देश हैं.

ALSO READ: Muzaffarpur News: 9 साल की बच्ची बीते 7 साल से खा रही थी सिर का बाल, सीटी स्कैन हुआ तो उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >