Bihar News: सात मंत्रियों से सबको साधने में जुटी भाजपा, ऐसे समझे नये मंत्री और सामाजिक समीकरण

Bihar News: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार बुधवार को किया गया. भाजपा सात मंत्रियों से सबको साधने में जुटी…

Bihar News: विधानसभा चुनाव के ठीक आठ महीने पहले भाजपा ने कैबिनेट विस्तार में अपने चुनावी एजेडे को साफ कर दिया है. पार्टी ने पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को अधिक पतिनिधि देने की कोशिश की है. मंत्र पद के लिए जिन चेहरों का चयन किया गया है, उससे यह साफ है कि विधानसभा चुनाव मे टिकट वितरण में भी इस वर्ग को तरजीह मिलेगी. अतिपिछड़ो पर खास फोकस होगा. खासकर वैसी जाति और बिरादरी को पतिनिधित्व देने की कोशिश होगी, जिनकी सतता मे भागीदारी नहीं के बराबर है.

भाजपा की अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश

भाजपा नेतृत्व ने मंत्रियों के चयन से यह भी दिखाने की कोशिश की है कि पिछड़ा और अतिपिछड़ा वोट के लिए वह सिर्फ अपने सहयोगी दलो पर ही निर्भर नहीं रहना चाहती है. पार्ट ने खुद का आधार भी मजबूत करने की कोशिश की है. सारण के कृष्ण कुमार मंटू कुर्मी जाति से आते है. इस वर्ग में भाजपा का अब तक कोई मंत्र नहीं था. इसी प्रकार नालंदा जिले से जीत कर आने वाले सुनील कुमार भी मंत्री बनाये गये है. नालंदा से अब तक मुख्यमंत्री के अलावा जदयू के श्रवण कुमार ही मंत्री हैं. कोइरी जाति से आने वाले सुनील कुमार को मंत्री पद देकर भाजपा की अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

मिथिलांचल के गढ़ से बने दो मंत्री

मिथिलांचल के गढ़ दरभंगा से दो मंत्रियों को जगह मिली है. अब तक यहां से जदयू के मदन सहनी ही मंत्री है. आने वाले दिनों में दरभंगा में विकास के कई काम किये जाने है. एम्स, मेट्रो, मखाना अनुसंधान केंद्र से लेकर एयरफोर्स के विकास का श्रेय भाजपा भी अपनी झोली में डालना चाहती है. दो मंत्रियों के चयन को इसी रूप में देखा जा रहा है. भूमिहार जाति से आने वाले जीवेश मिश्रा और वैश्य बिरादरी से आने वाले संजय सरावगी से उनकी जाति वाले वोटरों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. इसी प्रकार तेली जाति से आने वाले रीगा के विधायक मोती लाल प्रसाद से सीतामढ़ी के जनाधार वाले वैश्य मतदाताओं को साधने की कोशिश है, जबकि अररिया जैसे सीमांचल इलाके में केवट जाति के विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाकर भाजपा ने अतिपिछड़ों को मैसेज देने की कोशिश की है.

नये मंत्री और सामाजिक समीकरण

  1. संजय सरावगी- वैश्य
  2. जीवेश मिश्रा-भूमिहार
  3. राजू सिंह-राजपूत
  4. विजय मंडल-केवट
  5. सुनील कुमार- कोइरी
  6. मोतीलाल पसाद- तेली
  7. कृष्ण कुमार मंटू-कुर्म

Aalso Read: Patna News: जेपी गंगा पथ में तीन स्पैन का काम 10 मार्च तक होगा पूरा, अप्रैल के पहले सप्ताह से दीदारगंज तक दौड़ेंगे वाहन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >