Bihar News: चुनावी साल में बिहार को एक और बड़ा तोहफा, 5 स्टेट हाईवे का होगा निर्माण, जानिए कब तक निकलेगा टेंडर

Bihar News: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा तोहफा मिल गया है. दरअसल, 5 स्टेट हाईवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया. इन स्टेट हाईवे को लेकर टेंडर जारी करने की अनुमति मिल गई है. इसी के साथ पहली बार अंतरराष्ट्रीय निविदा जारी करेगा.

Bihar News: बिहार के लिए साल 2025 चुनावी साल है. जिसकी तैयारियां तमाम राजनीतिक नेताओं की ओर से की जा रही है. इसी के साथ चुनाव से पहले एक और सौगात बिहार की जनता को दी गई. दरअसल, 5 स्टेट हाईवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया. एशियन विकास बैंक के सहयोग से यह बड़ा फैसला बिहार के लोगों के लिए लिया गया. इसी के साथ टेंडर जारी कने की अनुमति भी मिल गई है. बिहार राज्य पथ विकास निगम इन पांचों सड़कों को स्टेट हाईवे बनाने के लिए पहली बार अंतरराष्ट्रीय निविदा जारी करेगा.

इन 5 स्टेट हाईवे का होगा निर्माण

जानकारी के मुताबिक, इन 5 स्टेट हाईवे का निर्माण सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश की एजेंसियां भी कर सकती है. इधर, परियोजना के तहत बनगंगा – जेठियन – गहलौर – भिंडस का निर्माण होगा और इसकी लंबाई 41.25 किलोमीटर है. खबर के मुताबिक, आरा-एकौना-सहार की लंबाई 32.26 किमी, छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी की लंबाई 72.18 किमी है. तो वहीं, बागमती नदी पर हाई लेवल ब्रिज को जोड़ती हुई हथौरी से बभनगामा से अतरार की लंबाई 21.30 किमी और असरगंज-इंगलिश मोड़ से धोरैया तक जाने वाली सड़क की लंबाई 58.47 किमी है. इन सड़कों का उन्नयन, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होना है.

परियोजना में खर्च किए जायेंगे 1800 करोड़

वहीं, दूसरी ओर निगम अधिकारियों की माने तो, इन सड़कों का निर्माण करने के लिए ई-प्रॉक के माध्यम से निविदा जारी की जाएगी. निविदा जारी करने की तारीख 15 जून तय की गई है. 16 जुलाई तक निविदा भरी जा सकती है. तो वहीं, निविदा की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा. वहीं, इस परियोजना को लेकर लागत की बात की जाए तो, इसके निर्माण कार्य में 1800 करोड़ रुपये खर्च होंगे. तो वहीं, जमीन अधिग्रहण में 1100 करोड़ खर्च होंगे. खास बात यह भी बताई जा रही है कि, ढाई से तीन साल के अंदर इस परियोजना के तैयार करने को लेकर लक्ष्य बनाया गया.

Also Read: बिहार में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, आम लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >