Bihar News: बिहार में बच्चे की हत्या के बाद पुलिस पर अटैक, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे

Bihar News: छपरा में एक बच्चे की हत्या के बाद परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया. पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़े और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा.

Bihar News: बिहार के छपरा जिले से बड़ी खबर है, जहां बच्चे की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर अटैक किया. जिले के भेल्दी चौक के पास NH-722 को गुस्साए लोगों ने जाम कर खूब हंगामा किया. इसके साथ ही पुलिस टीम पर पथराव किया. इस दौरान कई पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़े और उन्हें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.

रविवार को मिला था बच्चे का शव

पूरी घटना को लेकर बताया गया कि रविवार को मंद्रौली गांव से लापता 11 साल के शिवम कुमार का शव मिला था. शिवम के सिर पर जख्म के निशान थे. जिसके बाद शिवम के परिजनों की तरफ से यह आरोप लगाया गया था कि बच्चे की हत्या की गई है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में नाकाम रही है. यह पूरी घटना जिले के अमनौर थाना इलाके से जुड़ी हुई है.

मौके पर पहुंचे डीएसपी और एसडीओ

आज शिवम के परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर बवाल किया. इस दौरान मौके पर डीएसपी नरेश पासवान और सदर एसडीओ निधि राज पहुंची. उन्होंने लोगों को शांत कराने की कोशिश की. साथ ही मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया.

प्रशासन ने लोगों को दिया आश्वासन

लोगों को प्रशासन की तरफ से मामले में गंभीरता से जांच और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन दिया गया. जिसके बाद किसी तरह वे शांत हुए. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है. इसके साथ ही घटना को लेकर हर एक एंगल से जांच कर रही है.

लोगों ने क्या लगाया था आरोप?

बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया था कि पुलिस ने अगर अच्छे से प्रयास किया होता तो बच्चा सकुशल बरामद हो सकता था. बारह दिनों तक अपराधी बच्चे को छुपा कर रखे थे. इसके बाद उसकी हत्या कर झाड़ी में शव को फेंक दिया. इस घटना से नाराज और आक्रोशित लोगों ने इसमें शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस प्रशासन से मांग की है.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 18 जिलों में मकर संक्रांति वाले दिन मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >