Bihar News: बिहार के खगड़िया में पकड़ा गया एशिया का सबसे जहरीला सांप, कई दिनों से दहशत में थे लोग

Bihar News: खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के नयागांव शिरोमणी टोला में एशिया के सबसे जहरीले सांप रसैल वायपर का सफल रेस्क्यू किया गया. जिससे कई दिनों से डरे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव शिरोमणी टोला में एशिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले रसैल वायपर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया. बीते कई दिनों से इस खतरनाक सांप की मौजूदगी से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था. रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रसैल वायपर अक्सर रिहायशी इलाकों के आसपास दिखाई दे रहा था, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. किसी अनहोनी की आशंका के बीच ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए डायल 112 पर इसकी सूचना दी.

चार फीट लंबा था रसैल वायपर

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब चार फीट लंबे अत्यंत विषैले रसैल वायपर को टीम ने पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ पकड़ लिया. इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

डायल 112 में तैनात सिपाही ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया. उन्होंने बताया कि रसैल वायपर बेहद खतरनाक होता है, इसलिए रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित वाहन से जंगल क्षेत्र में ले जाकर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने की व्यवस्था की जा रही है.

सांप के पकड़े जाने के बाद गांव में फैला डर खत्म हो गया. ग्रामीणों ने पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

Also Read: Bihar School Closed: बिहार के कई जिलों में स्कूल बंद, कोल्ड डे और कोहरे के चलते DM ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >