बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को फिर मिलेगा नया स्मार्टफोन, जल्द टेंडर होगा जारी…

Bihar News: बिहार राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को जल्द ही नया मोबाइल मिलेगा. समाज कल्याण विभाग इसको लेकर जल्द ही टेंडर जारी करने वाला है.

Bihar News: बिहार राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को जल्द ही नया मोबाइल मिलेगा. समाज कल्याण विभाग इसको लेकर जल्द ही टेंडर जारी करने वाला है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक वित्त विभाग की मंजूरी के बाद जल्द ही नए मोबाइल खरीद और बांटे जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

विभाग के अनूसार सरकार ने सभी सेविकाओं को 2019 में स्मार्ट फोन दिया गया था, ताकि सेविका पोषण ट्रैकर पर केंद्र के कामकाज का पूरा ब्योरा हर दिन अपलोड कर सकें.

मोबाइल लौटाने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पास पहुंच रहीं सेविका

जानकारी के मुताबिक हाल के दिनों में गया, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर सहित लगभग सभी जिलों में सेविका मोबाइल लौटाने के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पास स्मार्ट फोन जमा करने पहुंच रही हैं. पर इनका मोबाइल जमा नहीं लिया जा रहा है. पूर्णिया जिला में लगभग 3500 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं.

Also Read: बिहार की इन तीन जगहों पर बनेंगे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के स्टेशन, राज्य सरकार ने जताई सहमति…

जब यहां की सेविका जब बारी- बारी से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पास मोबाइल जमा करने पहुंची, तो वहां उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि विभाग की ओर से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं आया है. इसको लेकर पूर्णिया बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने आइसीडीएस को पत्र भेजा है, जिसमें कहा है कि पांच वर्ष बीत जाने के बाद सभी मोबाइल की स्थिति खराब है. ऐसी स्थिति में सभी जिलों से ऑनलाइन रिपोर्ट भेजना मुश्किल है.

इस विषय पर समाज कल्याण विभाग मंत्री ने क्या कहा?

जल्द निकलेगा फोन के लिए दोबारा टेंडर मोबाइल मद में राशि उपलब्ध है. हाल में टेंडर किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से टेंडर रद्द हो गया है. जल्द ही दोबारा टेंडर करके मोबाइल दिया जाएगा. बिना मोबाइल सेविका पोषण ट्रैकर पर काम नहीं कर पाएंगी और आंगनबाड़ी केंद्र के कामकाज में परेशानी होगी. -मदन सहनी, मंत्री, समाज कल्याण विभाग.

हरतालिका तीज व्रत का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें पूजन का सही समय, नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >