Bihar News: नमस्कार! ये बिहार कृषि रेडियो है… मौसम के हाल से विभाग की योजनाओं तक, किसानों के लिए विशेष सुविधा

Bihar News: बिहार में किसानों की सुविधाओं को देखते हुए कृषि रेडियो की शुरुआत की गई है. इसमें किसानों की सफलता की कहानी से लेकर महिला किसानों और पोषण से संबंधित कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे. सुबह दस बजे से शाम के 4:15 बजे तक कार्यक्रमों का प्रसारण होगा.

Bihar News: राज्य में बिहार कृषि रेडियो की शुरूआत हो गयी है. इस पर खेती, मौसम व योजनाओं की जानकारी मिलेगी. किसानों की सफलता की कहानी से लेकर महिला किसानों और पोषण से संबंधित कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे. सुबह दस बजे से शाम के 4:15 बजे तक कार्यक्रमों का प्रसारण होगा. शाम 5:00 से 5:30 बजे तक रोपनी व अन्य तरह के कृषि लोकगीत और मनोरंजक कार्यक्रमों का प्रसारण होगा. फिर अलग-अलग समय में इन्हीं कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण होगा.

संवाद कार्यक्रम भी होंगे आयोजित 

किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. हर कार्यक्रम के बाद रेडियो जिंगल सुनाई देगा. हर सोमवार दोपहर दो बजे से साप्ताहिक कार्यक्रम खेती में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया जायेगा. हर बुधवार दो बजे से महिला किसानों की भूमिका, हर शुक्रवार को कृषि बाजार और व्यापार, हर शनिवार को दस बजे से साप्ताहिक कृषि समाचार का प्रसारण होगा. जरूरत के अनुसार तय कार्यक्रमों में बदलाव भी होंगे.

ये है कार्यक्रम का शेड्यूल

सुबह 10 बजे से 10:15 तक मौसम व खेती की जानकारी दी जायेगी. 10:15 से 10:30 तक समसामयिकी, 10:30 से 10:45 तक योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. 10:45 से 11:45 तक एक्सपर्ट से एक घंटे तक बात करने का कार्यक्रम रखा गया है. 11:45 से 12 बजे तक उद्यानिक फसलों में तकनीक का उपयोग के बारे बताया जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दोपहर 12 से साढ़े 5 बजे तक का कार्यक्रम

वहीं 12:00 से 12:15 तक कृषि संगिनी, 12:15 से 12:45 तक पोषण पोडकास्ट भी चलेगा. 3:00 से 3:30 तक किसानों से बातचीत और उनकी सफलता की कहानी सुनायी जायेगी. 4:00 से 4:15 तक कृषि विभाग की योजनाओं में अनुदान के बारे में बताया जायेगा. 5:00 से 5:30 बजे तक कृषि लोकगीत और मनोरंजन के कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे.

ALSO READ: Bihar News: मां सीता और श्रीराम के मिलन स्थल का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन से जुड़ेगा जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >