Bihar Double Suicide: गर्लफ्रेंड की खुदकुशी के बाद बॉयफ्रेंड ने भी दे दी जान, फोन पर दोनों के बीच इस बात को लेकर हुई थी बहस...

Bihar Double Suicide: भागलपुर में एक प्रेम कहानी ने दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया. पहले प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दी, और उसके कुछ घंटों बाद प्रेमी ने भी खुदकुशी कर ली. दोनों की मौत से गांव में मातम पसरा है.

Bihar Double Suicide: भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेम कहानी ने दुखद अंत ले लिया. पहले प्रेमिका ने आत्महत्या की और फिर प्रेमी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. यह दर्दनाक घटना रंगरा के पुवारी टोला गांव में गुरुवार रात सामने आई.

मृतक की पहचान 22 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो बीए पार्ट वन का छात्र था और माता-पिता का इकलौता बेटा था. परिजनों के अनुसार, सोनू का पिछले एक साल से डुमरिया गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बुधवार रात दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत हुई, लेकिन किसी बात पर बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की ने गुस्से में फोन काट दिया. कुछ ही देर बाद, लड़की ने घर में अकेले रहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

प्रेमिका की मौत की खबर सुन हुआ था आहत

गुरुवार को जब सोनू को प्रेमिका की मौत की खबर मिली तो उसके होश उड़ गए. परिजनों ने भावावेश में उसकी डांट-फटकार भी की. रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. अगली सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो खिड़की से झांककर देखा गया कि सोनू फंदे से लटका हुआ है. परिजन जब तक दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस जांच में जुटी, लड़की का अंतिम संस्कार चुपचाप

घटना की सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया. इस पर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस पहलू की भी जांच की जाएगी कि पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया गया.

Also Read: पटना में गोपाल खेमका मर्डर का Live Video आया सामने, CCTV फुटेज में दिखा सिर में गोली मारकर भागता बदमाश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >