Bihar News: खाना खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मां-बेटी की मौत

Bihar News: पटना के मनेर में भोजन करने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई. हॉस्पिटल जाने के क्रम में बेटी ने दम तोड़ दिया. वहीं इलाज के दौरान मां की मौत हो गई. फिलहाल मृतका के दूसरे बेटा-बेटी का इलाज जारी है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के जीवराखन टोला में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत बिगड़ता देख कर लोगों ने चारो को बिहटा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, चारो की हालत ज्यादा गंभीर देख वहां के डॉक्टरों ने सभी को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं पटना जाने के क्रम में एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई. वही पीएमसीएच में महिला को भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मृतक महिला और बच्ची को पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिससे इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि आखिर क्या कारण था कि दो लोगों की मौत हो गई. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गौरैया स्थान के जीवराखन टोला टाटा कॉलोनी के रहने वाले शंकर भगत उर्फ शंकर राय की पत्नी सुनीता देवी सोमवार को अपने घर में खाना बनाने के बाद अपने तीन बच्चों के साथ खाना खाई. खाना खाने के बाद ही चारों की हालत बिगड़ने लगी. इस बात की सूचना बिहटा में रिक्शा चला रहे महिला के पति शंकर भगत को पड़ोसी ने मोबाइल पर दी. सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में सभी को बिहटा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन, सभी की हालत गंभीर होने की वजह से पटना रेफर कर दिया गया. पटना जाने के क्रम में शंकर भगत की 8 साल की बेटी सरस्वती कुमारी की मौत हो गई. जबकि पत्नी सुनीता देवी की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई. वही मृतका की दूसरी बेटी लक्ष्मी कुमारी और बेटा नीरज कुमार का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में चल रहा है. लक्ष्मी की हालत भी गंभीर बनी हुई है.

नहीं दी प्रशासन को सूचना

इस मा���ले को लेकर मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना की कोई सूचना नहीं है. वही जब इस बारे में शंकर भगत से भी बात किया गया तो उसने कहा कि हमने प्रशासन को कोई सूचना नहीं दिया है.

ALSO READ: Baba Bageshwar: गोपालगंज में ‘बाबा बागेश्वर’ की हनुमंत कथा आज से शुरू, RJD ने लगाया ‘एजेंट’ होने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >