Bihar News: एडीएम की रैंकिंग में पटना का हाल बुरा, बांका टॉप पर, देखें अपने डिस्ट्रिक्ट का स्थान

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मई माह की एडीएम राजस्व कार्यालयों की रैंकिंग जारी की. बांका ने पहला स्थान बरकरार रखा, जबकि शेखपुरा दूसरे, मधुबनी तीसरे और जहानाबाद चौथे स्थान पर रहा. मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि रैंकिंग राजस्व कार्यों और निरीक्षण के आधार पर तय की गई है.

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी एडिशनल (ADM) राजस्व कार्यालयों की मई महीने की रैंकिंग जारी कर दी है. इस महीने बांका एडीएम कार्यालय ने प्रथम स्थान बरकरार रखा है. वहीं, शेखपुरा दूसरे, मधुबनी तीसरे और जहानाबाद चौथे स्थान पर कायम है. औरंगाबाद एक पायदान उछलकर छठे से पांचवें तो नालंदा एक पायदान खिसककर पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है. कैमूर सातवें और सीतामढ़ी आठवें स्थान पर बरकरार है. दरभंगा इस माह 10वें से नौवें स्थान पर आ गया है. अरवल ने 13वें स्थान से छलांग लगाकर टॉप 10 में जगह बना ली है और 10वें स्थान पर है. वहीं, किशनगंज इसबार नौवें स्थान से खिसककर 20वें स्थान पर चला गया है.

अन्य जिलों का हाल

राजस्व संबंधित कार्यों के निपटारे में पूर्णिया अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय 11वें और मधेपुरा 12वें स्थान पर स्थिर है. नवादा 15वें से 13वें, पूर्वी चंपारण 14वें से 15वें स्थान पर आ गया है. खगड़िया 19वें स्थान से 16वें, मुंगेर 21वें से 17वें, बक्सर 22वें से 18वें और मुजफ्फरपुर 24वें से 19वें स्थान पर आ गया है.

रैंकिंग का आधार

दाखिल-खारिज के ऑब्जरवेशन पर 15, परिमार्जन प्लस के ऑब्जरवेशन पर 15, अंचल कार्यालयों के ऑब्जरवेशन पर 10, अभियान बसेरा 2 पर 15, दाखिल-खारिज रिविजन पर 20, आधार सीडिंग स्टेटस पर 5, जमाबंदी कैंसिलेशन पर 15 और ऑनलाइन हियरिंग पर 5 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

टॉप 10 जिलों की लिस्ट

  1. बांका : 73.32 अंक
  2. शेखपुरा : 70.73 अंक
  3. मधुबनी : 70.49 अंक
  4. जहानाबाद : 70.46 अंक
  5. औरंगाबाद : 69.01 अंक
  6. नालंदा : 68.15 अंक
  7. कैमूर : 66.98 अंक
  8. सीतामढ़ी : 65.04 अंक
  9. दरभंगा : 62.69 अंक
  10. अरवल : 62.34 अंक

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी के साथी दल कर रहे 174 सीटों की मांग, कैसे करेंगे मैनेज, मचेगा घमासान!

अंतिम 10 जिलों की लिस्ट

  1. सारण : 50.44 अंक
  2. बेगूसराय : 50.14 अंक
  3. लखीसराय : 49.07 अंक
  4. पटना : 49.04 अंक
  5. रोहतास : 47.95 अंक
  6. शिवहर : 47.08 अंक
  7. गोपालगंज : 44.23 अंक
  8. भागलपुर : 44.05 अंक
  9. सहरसा : 43.18 अंक
  10. अररिया : 43.15 अंक

मंत्री बोले- इससे लोगों को सुविधा हो रही

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि सभी कार्यालयों की रैंकिंग राजस्व कार्यों के आधार पर की जा रही है. इसमें एडीएम की तरफ से किये अंचल कार्यालयों के निरीक्षण को भी शामिल किया गया है. साथ ही एडीएम राजस्व न्यायालय में ऑनलाइन विवादों की सुनवाई के आधार पर भी अंक प्रदान किए जा रहे हैं. राजस्व न्यायालयों में समयबद्ध सुनवाई से इससे आमजनों के कामों को गति मिलने लगी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब खुद कर सकेंगे ट्रांसफर और स्कूल का चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >