पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 53 अधिकारियों का तबादला, दो बड़ी वारदातों के बाद बदली कई थानों की कमान

Bihar Police Transfer: पटना पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 53 पुलिस पदाधिकारियों का एक साथ तबादला किया गया है, जिसमें कई थानों की कमान बदली गई है.

Bihar Police Transfer: पटना जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. पटना पुलिस ने एक साथ 53 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. यह तबादला दो चरणों में किया गया. शुक्रवार देर रात जारी पहली सूची में 46 थानेदारों और पुलिस पदाधिकारियों को इधर-उधर किया गया, जबकि शनिवार सुबह जारी दूसरी सूची में 3 इंस्पेक्टर और 4 दारोगा समेत कुल 7 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.

जनमेजय राय बने कदमकुआं थाने का प्रभारी

इस फेरबदल में कुछ अहम जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है. कुछ महीने पहले कोतवाली थाने की कमान संभालने वाले इंस्पेक्टर जनमेजय राय को अब कदमकुआं थाने का प्रभारी बनाया गया है. वहीं 1994 बैच के इंस्पेक्टर राजेश तिवारी को पटना एसएसपी के अधीन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) का प्रभारी बनाया गया है. हाल ही में उन्हें कोतवाली क्षेत्र के कमला नेहरू नगर से लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

पटना पुलिस ने जारी की सूची

नीरज कुमार पांडेय को कोतवाली थाने का CI नियुक्त किया गया

दूसरी सूची में इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह को शास्त्रीनगर और श्रीकृष्णापुरी का सर्किल इंस्पेक्टर (CI) बनाया गया है. वहीं नीरज कुमार पांडेय को कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का CI नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे अगमकुआं थाने के प्रभारी थे.

पटना पुलिस ने जारी की सूची

दारोगाओं के स्तर पर भी बदलाव किया गया है. नीरज कुमार को फुलवारी शरीफ के एम्स गोलंबर स्थित TOP का प्रभारी बनाया गया है, जबकि चुन्नु पासवान को मुगलपुरा TOP खाजेकलां की जिम्मेदारी दी गई है. प्रभाकर कुमार को जक्कनपुर थाना और दारोगा निशा को दानापुर के सगुना मोड़ TOP का प्रभारी बनाया गया है.

इन थानों की कमान बदली गई

श्रीकृष्णापुरी और अगमकुआं थाने लंबे समय से चर्चा में रहे हैं. दोनों थानों के प्रभारी पूर्व एसएसपी के कार्यकाल से वहीं पदस्थापित थे. नए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के आने के बाद अब इन थानों की कमान भी बदल दी गई है.

क्यों किया गया है ये फेरबदल?

बताया जा रहा है कि यह फेरबदल पटना की दो बड़ी आपराधिक घटनाओं के बाद किया गया है. अगमकुआं थाना क्षेत्र में हॉस्पिटल संचालिका सुरभि की दिनदहाड़े हत्या और बोरिंग रोड में खुलेआम फायरिंग की घटनाओं में स्थानीय थानों की निष्क्रियता पर सवाल उठे थे. इन्हीं घटनाओं को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सख्त कदम उठाते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है.

Also Read: Video: ‘शराब पीकर जाइए पुलिस नहीं पकड़ेगी…’, बिहार में शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >