Bihar News: मिड-डे-मील खाने से एकसाथ 23 मासूमों ने तड़पकर तोड़ा था दम, गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Bihar News: सारण जिले में मिड डे मील खाने से एकसाथ कुल 23 छात्रों ने तड़पकर दम तोड़ दिया था. इस घटना को बुधवार को 12 साल हो गये. बुधवार को गांव में इन बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी थी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के सारण जिले के मशरक के एक स्कूल में मिड डे मील खाने से 23 मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया था. घटना आज से 12 साल पहले हुई थी. बुधवार को गांव में बरसी मनाई गई. पूरे गांव में गमगीन माहौल था. बच्चों के परिजनों, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी स्मृति में पूजा-पाठ, हवन और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. 

23 मासूमों की याद में सिसकता गांव 

दरअसल, साल 2013 में गंडामन गांव के प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील के तहत परोसे गए भोजन खाने से 23 मासूम छात्रों की जान चली गयी थी. बुधवार को बच्चों की बरसी मना रहे ग्रामीणों ने इस बात पर अफसोस जताया कि शहीद बच्चों की समाधियां अब टूटकर खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं, और किसी अधिकारी ने वहां पहुंचकर उनकी सुध नहीं ली है. 

गांव में बनाया गया स्मार्क

घटना के बाद सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं. गांव में एक स्मारक भी बनाया गया. 16 जुलाई को हर साल स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है. पीड़ित परिवार अब भी न्याय और स्थायी सहारे की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

ALSO READ: Dakhil-Kharij: बिहार में बदला दाखिल-खारिज का नियम, कागजात नहीं होने पर भी होगा दाखिल-खारिज!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >